आईजी ने महिला कर्मचारियों को विमेंस डे पर दिया विशेष तोहफा, महिलाएं बोलीं…थैंक्स आईजी सर
NPG.NEWS
रायपुर/बस्तर, 8 मार्च 2021। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। बस्तर पुलिस रेंज आईजी सुंदरराज पी ने विशेष पहल करके आज इस दिवस को बस्तर रेंज में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए खास बना दिया।
सुंदरराज ने 24 महिला कर्मचारियों की समस्या का समाधान करते हुए उनकी निवेदन अनुरूप स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, द्वारा महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र पर रेंज स्थापना बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में महिला कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र की परीक्षण करते हुए उनके पारिवारिक समस्या, बच्चों की देखरेख, पति-पत्नी प्रकरण एवं स्वास्थ्यगत समस्याओं के आधार पर कुल 24 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इस अवसर पर सुंदरराज ने बस्तर संभाग अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुरुष साथियों के बराबर नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, यातायात व्यवस्था का संचालन, पुलिस बैंड एवं अन्य पुलिसिंग से संबंधित सभी कार्यों में बेहतरीन भागीदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आने वाले समय मे भी बस्तर संभाग अंतर्गत पुलिस विभाग में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य हेतु अवसर प्रदाय करने के साथ-साथ उन्हें विभाग अंतर्गत कार्य के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित की जावेगी।
उधर, मनचाहा ट्रांसफर मिलने के बाद महिलाओं ने आईजी को थैंक्यू सर कहा है।
ट्रांसफर महिला कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं-