IAS ट्रांसफर : सौरभ कुमार होंगे रायपुर नगर निगम के नये कमिश्नर…. शिव अनंत तायल होंगे बेमेतरा के नये कलेक्टर…..शिखा को मिली नयी कमान

Update: 2020-01-14 08:02 GMT

रायपुर 14 जनवरी 2020। सौरभ कुमार को रायपुर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं शिखा राजपूत को पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले का नया ओएसडी बनाया गया है। जबकि रायपुर नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल बेमेतरा के नये कलेक्टर होंगे। राज्य सरकार ने तीन आईएएस के ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिये है।

सौरभ कुमार 2009 बैच के IAS हैं, इससे पहले वो दंतेवाड़ा के कलेक्टर रह चुके हैं। सौरभ कुमार फिलहाल महिला बाल विकास विभाग एंव संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग थे।

वहीं शिखा राजपूत को बेमेतरा कलेक्टर से नया जिला पेड्रा-गौरेला-मरवाही का नया ओएसडी बनाया गया है। 2009 बैच की अफसर शिखा नये जिला पूर्ण अस्तित्तव में आ जाने के बाद जिले की कलेक्टर हो सकती है।

वहीं रायपुर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल को बेमतेरा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। शिव अनंत तायल 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं।

सौरव कुमार बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। बिलासपुर नगर निगम में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। हालांकि, यह पहली बार हुआ है कि किसी आईएएस को कलेक्टर बनने के बाद कमिश्नर बनाया गया हो। मगर रायपुर न केवल बड़ा नगर निगम है बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी संदेवनशील है। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के महापौर बने हैं। एजाज को देखते सरकार ने सीनियर आईएएस को रायपुर का कमिश्नर बनाया है। ऐसा मानना है, जूनियर आईएएस को अगर कमिश्नर बनाया जाता तो उसे प्रेशर में आने की आशंका ज्यादा थी। इसलिए, सरकार ने बड़े सूझबूझ के साथ सौरव का इस पद के लिए चयन किया है। सौरव ने ट्राईबल महोत्सव में बढियां काम किया था। इसका भी उन्हें लाभ मिला है। लाभ इसलिए क्योंकि सरकार ने खास मकसद से उन्हें कमिश्नर अपाइंट किया है।

 

Tags:    

Similar News