IAS सौरभ कुमार ने रायपुर कलेक्टर का लिया चार्ज… 2009 बैच के IAS संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी… जानिये उनके बारे में

Update: 2021-06-07 07:04 GMT
IAS सौरभ कुमार ने रायपुर कलेक्टर का लिया चार्ज… 2009 बैच के IAS संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी… जानिये उनके बारे में
  • whatsapp icon

रायपुर 7 जून 2021। सौरभ कुमार ने रायपुर कलेक्टर की कमान संभाल ली है। आज दोपहर एक सादे कार्यक्रम में निवर्तमान कलेक्टर एस भारतीदासन को विदाई दी गयी है…तो वहीं सौरभ कुमार ने पदभार संभाला। 2009 बैच के IAS सौरभ कुमार रायपुर नगर निगम की अब तक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों से चर्चा की। सौरभ कुमार ने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता पूर्वक करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि टीम भावना एवं समन्वय से काम करते रहेंगे।।

सौरभ कुमार के बारे में ये भी जानिये

2009 बैच के IAS सौरभ कुमार अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वो प्रदेश के उन दो चुनिंदा IAS में हैं, जिन्होंने दो-दो नगर निगम की जिम्मेदारी संभाली है। वो बिलासपुर और रायपुर दो बड़े निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले सिर्फ आईएएस अवनीश शरण ही एकमात्र अफसर ऐसे थे, जिन्होंने दो निगम रायपुर और बिलासपुर की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले सौरभ कुमार दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। वो चिप्स के सीईओ की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

 

 

Tags:    

Similar News