आईएएस संगीता, प्रसन्ना और कटारिया भारत सरकार में जॉइंट सिकरेट्री इम्पेनल, केंद्र ने जारी की 46 अफसरों की सूची

Update: 2021-04-28 13:00 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 28 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ कैडर के 3 आईएएस भारत सरकार में जॉइंट सिकरेट्री के लिए इम्पेनल हो गए हैं।
डीओपीटी ने आज 2004 बैच के 45 आईएएस अधिकारियों के भारत सरकार में जॉइंट सिकरेट्री सूचीबद्ध करने का आदेश जारी किया। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर से संगीता पी, प्रसन्ना आर और अमित कटारिया का नाम शामिल है। संगीता और कटारिया पहले से सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। कटारिया दिल्ली में हैं। वहीं, संगीता हैदराबाद में। फिलहाल यहाँ अभी प्रसन्ना आर छत्तीसगढ़ में हैं।
इम्पेनलमेंट का मतलब होता है, केंद्र में अगर ये अफसर जाएंगे तो उन्हें जॉइंट सिकरेट्री की पोस्टिंग मिलेगी।

Tags:    

Similar News