IAS ने कलेक्टर का पद ठुकराया : मां की खातिर आईएएस ने कलेक्टर पद किया अस्वीकार…..राज्य सरकार को बदलना पड़ा अपना ट्रांसफर आदेश … 2013 बैच के हैं IAS…..

Update: 2021-05-14 06:38 GMT

जबलपुर 14 मई 2021। कलेक्टर बनना तो हर किसी का ख्वाब होता है। उसका भी जो IAS की तैयारी करता है…और उसका भी जो IAS बन जाता है। …लेकिन मध्यप्रदेश के यंग IAS अफसर ने अपनी मां की खातिर कलेक्टर का पद ठुकरा दिया। 2013 बैच के इस IAS का नाम अनूप कुमार सिंह है, जिसे कलेक्टर की पहली पोस्टिंग मिली थी। उन्हें दमोह का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन बीमार मां की सेवा के लिए IAS अनूप ने कलेक्टर पद को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद राज्य सरकार को अपना आदेश बदलना पड़ गया।

पिछले दिनों IAS के फेरबदल में अनूप कुमार सिंह को दमोह कलेक्टर बनाया गया था। प्रदेश शासन से उनके कलेक्टर पद के लिए आदेश भी आ गया लेकिन अनूप सिंह ने शासन को बताया कि अभी उनकी मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अनूप सिंह ने शासन को ये भी बताया कि वो अभी मां की सेवा करना चाहते हैं। इस वजह से फिलहाल कलेक्टर के पद को स्वीकार नहीं कर सकते। इनके इनकार करने के बाद सरकार ने आठ मई को इस आदेश को निरस्त कर दिया था। अनूप कुमार सिंह की जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है।

अनूप सिंह जबलपुर में वर्त्तमान समय में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ्य है इसके पहले वो जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर थे। अनूप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं, शांत स्वाभाव और काम के प्रति वो हमेशा स्ट्रिक्ट रहते हैं। जबलपुर नगर पालिक निगम में कमिश्नर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Tags:    

Similar News