आईएएस गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर भारत सरकार में एडिशनल सिकरेट्री हुए इम्पेनल, छत्तीसगढ़ से एक बैच के दोनों अफसरों को मिला मौका

Update: 2021-10-06 07:34 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 6 अक्टूबर 2021। भारत सरकार ने 93 से लेकर 95 के 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सिकरेट्री के लिए इम्पेनल किया है। इसमें छत्तीसगढ़ कैडर के गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी शामिल हैं। द्विवेदी दंपति 95 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में इस बैच में कुल जमा दो ही आईएएस हैं। और दोनों को मौका मिल गया।
इम्पेनल होने का मतलब यह है वे अगर सेंट्रल डेपुटेशन पर जाते हैं तो उन्हें वहां एडिशनल सिकरेट्री की पोस्टिंग मिलेगी। छत्तीसगढ़ से एडिशनल सिकरेट्री के तौर पर फिलहाल 93 बैच के अमित अग्रवाल दिल्ली में पोस्टेड हैं।

Similar News