Mango Benefits And Side Effects: आम की तासीर ठंडी है या गर्म? जाने आयुर्वेद क्या कहता है, साथ ही जानिये आम के फायदे और नुकसान...

Mango Benefits And Side Effects: आम की तासीर ठंडी है या गर्म? जाने आयुर्वेद क्या कहता है, साथ ही जानिये आम के फायदे और नुकसान...

Update: 2025-04-21 08:45 GMT
Mango Benefits And Side Effects: आम की तासीर ठंडी है या गर्म? जाने आयुर्वेद क्या कहता है, साथ ही जानिये आम के फायदे और नुकसान...

Mango Benefits And Side Effects

  • whatsapp icon

Mango Benefits And Side Effects: आम को फलों का राजा कहा जाता है। लोग गर्मी से हर साल तंग होने के बावजूद भी अगर अगली बार फिर गर्मियों का इंतजार करते हैं तो सिर्फ़ आम के लिए ही करते हैं क्योंकि इसका स्वाद, इसकी मिठास बेजोड़ होती हैं। आम में विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। आम हर घर में पसंद किया जाता है लेकिन इसके बावजूद इसकी तासीर को लेकर लोग श्योर नहीं हैं। कोई कहता है कि इसकी तासीर गर्म है तो कोई कहता है ठंडी है। लेकिन आयुर्वेद क्या कहता है? चलिये जानते हैं। साथ ही आम के खास फायदों के अलावा यह भी जानिए कि किन लोगों को आम का सेवन करने से बचना चाहिए।

आम है पोषक तत्वों का खजाना

आम पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन सी की बहुत अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही विटामिन ए, बी और ई भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आम में पोटैशियम, कॉपर, फोलेट और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि भी पाए जाते हैं।

आम की तासीर ठंडी है या गर्म?

सामान्य तौर पर लोग सोचते है कि आम की तासीर गर्म होती है लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ऐसा नहीं है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर रुपाली जैन बताती हैं कि आम की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में आम प्रकृति का नायाब तोहफ़ा है।

आम के खास फायदे

हृदय के लिए फायदेमंद

पोटेशियम और फाइबर से भरपूर आम हार्ट हेल्थ के लिए टॉनिक के समान है। इसमें मौजूद फाइबर बेड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाता है, वहीं पोटेशियम बीपी को कंट्रोल में रखता है। इसलिए हार्ट हेल्थ के लिए चिंतित हैं तो गर्मियों में आम का सेवन जरूर करें।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो बॉडी में जाकर विटामिन ए में तब्दील होता है। इसमें ल्यूटिन और जियाजेंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के लिए बहुत अच्छे हैं साथ ही सभी विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों की कोशिकाओं को मुक्त कणों के नुकसान से बचाता है। इसलिए बेहतर दृष्टि के लिए आम का सेवन फायदेमंद है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

एक कप कटे हुए आम में विटामिन सी की डेली रिक्वायरमेंट का 67% पाया जाता है। इसलिए आप समझ सकते हैं कि यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में कितना कारगर है। इसलिए गर्मियों में आम का सेवन जरूर करें जिससे आप बदलते मौसम में अपना बीमारियों से बचाव कर सकें।

पाचन के लिए अच्छा

आम में भरपूर फाइबर होता है इसलिए यह पाचन के लिए अच्छा है। आयुर्वेद के अनुसार आम के सेवन से पित्त कंट्रोल में रहता है, साथ ही वात दोष भी नियंत्रित होता है। पित्त और वात दोष के कारण पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याएं होती हैं। इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं में आम का सेवन फायदेमंद है। आयुर्वेद में आम को मल को ढीला करने वाला बताया गया है। इसलिए यह कब्ज़ पीड़ितों के लिए भी फायदेमंद है। इस बात का ध्यान रखें कि बहुत अधिक मात्रा में आम का सेवन न करें, वरना इसे पचाना मुश्किल हो सकता है।

वीर्य वर्धक

आयुर्वेद के अनुसार आम का सेवन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है। आम शुक्र धातु को बढ़ाता है और वीर्य वर्धक है। इसलिए जो पुरुष स्पर्म की कमी से जूझ रहे हों, उनके लिए आम का सेवन फायदेमंद है।

बलवर्धक है आम

आम बाल वर्धक है। यह हमारी ताकत को बढ़ाता है। खासकर वे लोग जो फिटनेस फ्रीक हैं और अपने मसल मास को बढ़ाना चाहते हैं या जो बेहद दुबले- पतले हैं और बॉडी में फैट को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें आम का सेवन जरूर करना चाहिए।

त्वचा में निखार लाए

आम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है ।आयुर्वेद के अनुसार यह स्किन के काॅम्प्लेक्शन को बेहतर करता है। साथ ही क्योंकि आम में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है इसलिए यह कोलेजन को बूस्ट करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है। आम में विटामिन ए और ई भी पाया जाता है जो स्किन को यंग, फ्रेश और चमकदार बनाता है।

सेल ग्रोथ बेहतर करे

आम में फोलेट होता है इसलिए यह सेल ग्रोथ को बेहतर करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं। इसलिए यह दीर्घकालिक बीमारियों में फायदेमंद है।

आम के सेवन में सावधानियां

आम बहुत ही टेस्टी और फायदेमंद फल है। इसके बावजूद कुछ लोगों को आम के सेवन में सावधानी रखनी चाहिए। आइये जानते हैं किन लोगों के लिए आम नुकसानदायक हो सकता है।

डायबिटीज़

आम एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। एक कप कटे हुए आम में 22.5 ग्राम शक्कर होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

स्किन डिसीज़

कुछ लोग आम के सेवन के बाद चकत्ते, खुजली जैसी स्किन डिसीज़ का अनुभव करते हैं। ऐसे लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है इसलिए वे आम का सेवन न करें।

किडनी के मरीज

जिन लोगों की किडनी की फंक्शनिंग ठीक नहीं है, उन्हें भी आम के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि आम में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कमज़ोर किडनी के लिए परेशानी की वजह बन सकती है।

कमज़ोर पाचन वाले लोग

जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें ज्यादा मात्रा में आम के सेवन से परेशानी हो सकती है। इसलिए ऐसे लोग आम का सेवन सीमित मात्रा में करें। अगर आम के सेवन के बाद आप अजीर्ण की समस्या का सामना करें तो आपके लिए बढ़िया उपाय है कि आप एक कप पानी में थोड़ा सा सौंठ पाउडर गरम करें। और हल्का गर्म रहते ही इसका सेवन करें।

ज्यादा वजन वाले

वे लोग जिनका वजन पहले से ही ज्यादा है उन्हें आम सीमित मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि आम के सेवन से वजन बढ़ सकता है।

कफ़ प्रकृति वाले

वे लोग जिनको कफ़ की समस्या ज्यादा रहती है उन्हें आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि आम कफ़ बढ़ाता है।

Tags:    

Similar News