बोले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव “DME के पद पर नियुक्ति किसकी इस पर विमर्श जारी.. अभी कोई आदेश ही नही.. “
रायपुर,22 अगस्त 2020। DME के रिक्त पद पर नए अधिकारी की पदस्थापना किसकी हो इसके लिए अभी विमर्श जारी है।चार नाम प्रस्तावित हैं यह सभी नियमित चार डीन हैं,जिन पर मंत्रालय अभी चर्चा कर रहा है, और किसी भी नाम पर अभी ना तो कोई घोषणा हुई है और ना ही कुछ अंतिम रुप से तय कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के DME पद को लेकर यह खबरें वायरल हुई थी जिस पर यह दावा था कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन आर के सिंह को DME का प्रभार सौंपा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने NPG से कहा
“अभी केवल नामों पर चर्चा चल रही है.. चार वरिष्ठ में एक का चयन होना है.. इनमें वरियता वरिष्ठता भी देखी जानी है.. अभी कोई नाम तय नहीं है.. और ना किसी की घोषणा हुई है..”