घायल जवानों से मिलने पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव.. बोले “जवानों का हौसला बुलंद.. उनकी वीरता को नमन.. बेहतर उपचार व्यवस्था के लिए निर्देश जारी”

Update: 2021-04-04 09:31 GMT

रायपुर,4 अप्रैल 2021। बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों से मिलने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव उन नीजि अस्पतालों में पहुँचे जहां पर कि इन जवानों को भर्ती कराया गया है।
विदित हो बीजापुर में नक्सलियो से हुई मुठभेड़ में सशस्त्र बल जवानों को गंभीर नुक़सान उठाना पड़ा, गंभीर रुप से आहत तेरह जवान रायपुर भर्ती कराए गए हैं जबकि तीस का उपचार बीजापुर में जारी है वहीं 22 जवान शहीद हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा

“मैं वीर जवानों को देखने आया था.. बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं.. मैं वीर जवानों को नमन करता हूँ”

Tags:    

Similar News