गार्ड की मिली लाशः कार शो में काम करने वाले गार्ड की हत्या, घर में मिला शव… पुलिस जांच में जुटी

Update: 2020-12-11 01:22 GMT

रायपुर 11 दिसंबर 2020। डीडी नगर इलाके में एक व्यक्ति की लाश उसके कमरे में मिलने से सनसनी मच गयी है। युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गयी है।
घटना डीडीनगर के बीएसयूपी काॅलोनी की है। मृतक का नाम विनय चंद्र शुक्ला 35 वर्ष है, जो प्रयागराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मृतक यहां पर एक कार शो रूम में गार्ड की ड्यूटी करता था। आज सुबह मृतक का शव मकान के कमरे में पड़ा हुआ मिला था और बाहर से कमरे का ताला भी बंद था। जब इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो इसकी शिकायत डीडी नगर थाने को दी गयी।
शव के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान मिले है। पुलिस संदेह जता रही है कि हत्या से पहले विनय चंद्र शुक्ला के साथ मारपीट की गयी होगी, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है। फिलहला पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गयी है।

Tags:    

Similar News