जीएसटी महिला कर्मी की हत्या: चरित्र शंका पर जीएसटी की महिला कर्मी के सिर पर पति ने मारा हथौड़ी, दो रोज पूर्व हुई थी महिला थाने में काउंसलिंग

Update: 2021-10-06 08:20 GMT

बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2021। बिलासपुर में चरित्र शंका के चलते जीएसटी कार्यालय में पदस्थ महिला भृत्य का उसके बेरोजगार पति ने सर पर हथौड़ी मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुँच कर आत्म समर्पण कर दिया। मृतका ने पूर्व में भी मारपीट व प्रताड़ना की शिकायत महिला थाने में की थी जिसकी परसो ही काउंसलिंग हुई थी और अगले 25 अक्टूबर को दूसरी पेशी थी पर उससे पहले ही हत्या हो गयी।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझवापारा में रहने वाली 40 वर्षीय हरि कुमारी भार्गव जीएसटी कार्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ थीं, जिसकी शादी 15 वर्ष पूर्व अक्षय कुमार भार्गव से हुई थी।

शादी से दोनो को दो बच्चे 13 वर्षीय मनीष भार्गव व 12 वर्षीय अनीश भार्गव थे।बताया जाता हैं कि अक्षय कुमार भार्गव कोई काम धाम नही करता था व नशे का आदि था।वह अपनी पत्नी के चरित्र के ऊपर शंका कर के लगातार मारपीट व शारीरिक प्रताड़ना दिया करता था,जिसकी शिकायत मृतका ने महिला थाने में भी की थी।मृतका की शिकायत पर महिला थाने में दोनो पक्षो की 4 अक्टूबर को काउंसलिंग भी करवाई गई थी और 25 अक्टूबर को अगली पेशी थी।

आज सुबह चरित्र शंका कर विवाद करते हुए पति अक्षय भार्गव ने अपनी पत्नी हरी कुमारी भार्गव के सर पर हथौड़ी से कई वार किए,जिससे कि लहूलुहान हो कर हरिकुमारी भार्गव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतका के बच्चो ने अपने मामा को इसकी सूचना दी,जिसके बाद घर पहुँचे उनके मामा ने देखा तो उसकी बहन मरी पड़ी थी।इधर हत्या के बाद हत्यारे पति अक्षय भार्गव ने थाना सिविल लाइन पहुँच कर आत्मसमर्पण कर दिया।

Similar News