चीफ सिकरेट्री रहे IAS पर एक्शन लेगी सरकार…. DOPT अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जा रहा है…..PM से जुड़ा था मामला …
कोलकाता 21 जून 2021। चीफ सिकरेट्री पद से हटने के बाद भी IAS रहे अलापन बंदोपाध्याय की मुश्किलें कम होने वाली नहीं है। DOPT ने अलापन पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। मुख्य सचिव के पद से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के सलाहकार बने अलापन के खिलाफ ऑल इंडिया सर्विसेज के रूल्स के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्मिक मंत्रालय ने अलापन से कहा है कि वह अपने बचाव में लिखित बयान सौंप सकते हैं।
इसके अलावा यदि वह निजी तौर पर अपना पक्ष रखने का मौका चाहते हैं तो उसके बार में भी 30 दिनों के अंदर जानकारी दे सकते हैं। यही नहीं मंत्रालय ने कहा है कि यदि अलापन की ओर से इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो फिर जांच आयोग उनके खिलाफ एकतरफा फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।
दरअसल यास चक्रवात आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समीक्षा बैठक के लिए बंगाल पहुंचे थे। इस मीटिंग में पीएम मोदी को आधे घंटे तक सीएम ममता बनर्जी का इंतजार करना पड़ा था। तब राज्य के मुख्य सचिव रहे अलापन बंद्योपाध्याय भी बैठक में देरी से पहुंचे थे।। उसके बाद केंद्र सरकार ने अलापन बंद्योपाध्याय को दिल्ली तलब किया था और उनका केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर ट्रांसफर किया गया था।