युवती का जले हालत में शव बरामद : पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार.. मृतका और आरोपी अब तक अज्ञात..

Update: 2021-08-13 05:31 GMT

बेमेतरा,13 अगस्त 2021। ज़िले के गनियारी गाँव में पुलिस को युवती की जली लाश मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और हुई और शव को गनियारी लाकर जलाया गया है। पुलिस को युवती और हत्यारोपियों को लेकर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
युवती के शरीर पर नीले रंग का सूट था, वहीं हाथ में गोदना है जिसमें पेड़ बना हुआ है। क़रीब पाँच फ़िट कद की मृतका का शव गनियारी के बाहरी इलाक़े में झाड़ियों के बीच मिला है।
टीआई नांदघाट विपिन रंगारी ने बताया
“युवती के पीएम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है साथ ही पहचान की कोशिश की जा रही है, साथ ही घटना को लेकर जानकारी लेने की क़वायद भी जारी है”

Tags:    

Similar News