लड़की से गैंगरेप: सामने आया चौकाने वाला खुलासा, पीड़िता ने इस वजह से बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी मनगढ़ंत कहानी, जब सच्चाई आई सामने तो पुलिस के भी उड़ गए होश

Update: 2020-11-25 07:16 GMT

कवर्धा 25 नवंबर 2020। नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चैकाने वाला खुलासा सामने आया है। कवर्धा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था बल्कि ये एक झूठी कहानी थी जिसे नाबालिग लड़की ने अपने बाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर रचा था। लड़की और उसके बाॅयफ्रेंड ने घरवालों से बचने के लिए इस तरह की झूठी कहानी सुनाई थी। आज इस पूरे मामले का खुलासा कवर्धा एसपी सलभ सिंहा ने किया है।
एसपी ने पत्रकरों से चर्चा करते हुये बताया कि, 22 नवम्बर की ये घटना है। गैंगरेप की घटना की शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुये इस पर काम कर रही थी। पीड़िता और उसके दोस्त का बयान लगातार बदल रहा था, जिसके बाद पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ था और उनसे पूछताछ शुरू की गयी। पूछताछ में जब दोनों नाबालिग ने घटना की सच्चाई बतायी तो पुलिस भी हैरान रह गयी। दरअसल नाबालिग लड़की और उसका दोस्त दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है। दोनों का एक दूसरे के साथ मिलना जुलना भी होता था। दोनों घटना वाली रात काफी देर तक एक साथ थे। इस दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी बना था। रात ज्यादा हो जाने के कारण दोनों अपने अपने घर जाने से घबरा रहे थे।

दोनों को डर था कि घर जाने पर दोनों से परिजनों पूछताछ करेंगे और फिर दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता न चले इसलिए इस तरह की मनगढ़ंत कहानी रच़कर पुलिस और परिजनों को गुमराह कर रहे थे। फिलहाल दोनों को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के पास कर बयान दर्ज कराया गया है। साथ ही इस मामले में लड़की के बाॅयफ्रेंड के खिलाॅफ मामला दर्ज कर जुनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानिए क्या था पूरा मामला….

दरअसल घटना 22 नवंबर की है। कोतवाली थाना में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि, रविवार की शाम में पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उससे छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो आरापियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे मौके से भगा दिया था। इसके बाद चारों आरापियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इधर इस घटना के सामने आने के बाद पूरे कवर्धा जिले में हडकंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सलभ सिन्हा ने आरोपियों की धड़पकड़ के लिए आदेश पुलिस को दिए थे। इस दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला था। साथ ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की गई थी।

Tags:    

Similar News