गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, दो बच्चों समेत चार की मौत, मची अफरातफरी...

Update: 2022-10-05 07:44 GMT
गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, दो बच्चों समेत चार की मौत, मची अफरातफरी...
  • whatsapp icon

NPG डेस्क गैस सिलेंडर फटने से एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ये घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके के बबलू गार्डन निठौरा की है।

लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर 55 वर्ष परिवार के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है


Tags:    

Similar News