CG-मंत्री के खिलाफ मोर्चा: स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर उद्योग से विधायक खफा, बृहस्पति सिंह की अगुवाई में शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम से मिले विधायक

Update: 2021-10-06 12:08 GMT

रायपुर, 6 अक्टूबर 2021। एक बड़ी खबर आ रही है…स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर में चल रहे गोरखधंधा को लेकर कांग्रेस के विधायक अपने ही मंत्री से बेहद नाराज हैं।

खबर है, कांग्रेस विधायकों ने अपने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। विधायकों ने मंत्री पर लगाया ट्रांसफर में गोरखधंधा का आरोप।।

वरिष्ठ विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व मंत्री टेकाम से मिलने पहुँचे थे विधायक।। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय,यूडी मिंज,इंद्रशाह मंडावी और विनय जायसवाल भी थे मौजूद।। पता चला है, स्कूल शिक्षा विभाग में व्याप्त अराजकता से बड़ी संख्या में विधायक नाराज हैं। किसी भी विधायक के इलाकों में कोई काम नहीं हो पा रहा। स्कूलों के रखरखाव पर भी ध्यान नही दिया जा रहा।

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने शिक्षा मंत्री पर आज लगाया बड़ा आरोप।। बोले, मंत्री टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं…मंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं।।

 

Similar News