आज से मुख्यमंत्री का “मिशन दिल्ली” : दिल्ली के चुनावी प्रचार में उतरेंगे CM भूपेश…. राहुल-प्रियंका के साथ करेंगे चुनावी मंच साझा… जनकपुरी में रोड-शो भी करेंगे

Update: 2020-02-04 06:25 GMT

रायपुर 4 फरवरी 2020। आज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिशन दिल्ली पर हैं। देश की राजधानी के चुनावी समर में आज से मुख्यमंत्री भी उतरेंगे और ताबड़तोड़ चुनावी सभा लेंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई चुनावी मंच को साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली के जनकपुरी में पहला रोड-शो करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावे कई चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास माडल पर चर्चा कर वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में करने की अपील करेंगे ।

मुख्यमंत्र भूपेश बघेल ने इस दौरान बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा भड़काने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की दिल्ली में जीत को सुनिश्चित बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली से देश में भयंकर रोष है। इस दफा बीजेपी तीन सीट भी नहीं ला पायेगी।

Tags:    

Similar News