प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश : शादी शुदा प्रेमी का गांव की लड़की से चल रहा था अफेयर…..उधर नाराज पत्नी मायके गयी, इधर प्रेमी-प्रेमिका की फंदे पर लटकती मिली लाश

Update: 2021-06-13 04:12 GMT

कवर्धा 13 जून 2021। कवर्धा 13 जून 2021। प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी मच गई है। मृतक का नाम वाजिद खान 23 वर्ष था, जो मझौली गांव का रहने वाला था। वहीं मृतिका भी उसी गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव की है। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक शादी शुदा था, जिसका गांव की ही एक युवक्ति से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक अपनी प्रेमिका के साथ शादी करना चाहता था। इस बात की जानकारी मृतक युवक अपनी पत्नी से अलग होकर अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, पर लड़की के घर वाले राजी नहीं थे। इस बात से आहत प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने गांव के बाहर नदी के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं बताया जा रहा हैं कि युवक की इसी आदत से परेशान होकर शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में मृतक और मृतिका के घर वालों से भी पूछताछ कर रही है।
इधर घटना की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News