पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की बधाई, ट्वीट देख आप…
नईदिल्ली 26 जनवरी 2021. भारत देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर और वीरेंद्र सहवाग ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। वसीम जाफर ने एक फोटो के जरिए फैन्स को इस खास मौके पर बधाई दी है और उनका ट्वीट आपका दिल जीत लेगा। जाफर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक बच्चे के सामने दुनिया का नक्शा है। वह नक्शे में फ्रांस और ब्राजील को दिखा रहा है लेकिन जब उससे पूछा जाता है कि भारत कहां तो वह अपने दिल पर हाथ रख लेता है।
तमाम भारतवासियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। 1950 में आज के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया था और तब से इस तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ था और इसके तीन साल बाद देश का संविधान लागू हुआ था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।