वृषभ और कर्क राशि समेत पांच राशियों को आज लाभ… सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

Update: 2021-04-24 13:21 GMT

रायपुर 25 अप्रैल 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि मानसिक रूप से तनाव आपको अपनी परेशानियों में उलझा सकता है, लेकिन काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे. आप दूसरों की मदद भी करेंगे और अपने काम में भी महारत हासिल करेंगे. पारिवारिक जीवन से कुछ निराशा हो सकती है. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम के बीच बीतेगा. प्रेम जीवन में स्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं होंगी.

वृष राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. लोग आपसे खुश रहेंगे. आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं. अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा. आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे. शनि देव का ध्यान करें, धन में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि
दूसरे लोगों की राय का सम्मान करना बहुत महत्वपूर्ण है. हम जानते हैं कि आपकी अपनी राय है और कोई भी आपको उन्हें बदलने के लिए नहीं कह रहा है. लेकिन यह सुनना भी अच्छा है कि दूसरे क्या कहना चाह रहे हैं. आप बस नई चीजें सीखेंगे और हो सकता है कि आप उनके साथ सहमत होना समाप्त कर दें.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार के जिस काम को लग्न से करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज रात्रि के समय आप किसी शादी विवाह मे भी जा सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ खुल कर मजे करेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा और मन में हल्का महसूस होगा। आज आप अधूरे कार्यों को निपटा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी भाग लेंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में की गई मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह राशि
आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। जीवन के हर क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं वह जल्द ही पूरा हो जायेगा, बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा अपका पैसा अटक सकता है। बच्चो को ठंडा खाने से रोके, सर्दी खासी की परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी, जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है, ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आज किसी पुराने मित्र से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। कॉलेज के जूनियर आपसे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

तुला राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी सरकारी काम आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जायेगा। किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें, उनकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है, उन्हे अच्छी डिल मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी, बाहरी चीजों को खाने से बचें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि के जो छात्र मेडिकल से जुडें हैं आज उन्हें कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। महिलाए आज बच्चो को शॉपिंग कराने ले जा सकती है, जिससे बच्चे काफी खुश रहेंगें। सेहत के लिहाज से आप तंदरूस्त रहेंगें।

धनु राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। आज परिवार वालो का सहयोग बना रहेगा। वकीलो को आज किसी पूराने केस में बड़ी सफलता हासिल होगी।

मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव विचार को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ होने की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है, आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दोगुनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे, आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। मीडिया से जुडें लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। माता का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि
आज आपका आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेटस आज अपने पार्टनर पर विशवास बनायें रखें।

 

Tags:    

Similar News