फॉरेस्ट अफसर पर रेप की FIR: कोचिंग में साथ पढ़ने वाली लड़की से था प्रेम प्रसंग, झांसा देकर कई बार बनाया संबंध… अब नौकरी लगने पर शादी से किया इनकार… 

Update: 2021-08-21 02:41 GMT

बिलासपुर 21 अगस्त 2021। ट्रेनी एसडीओ के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर बिलासपुर के सरकंडा थाने में वन अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी वन अधिकारी का नाम मानवेद्र मारकंडे है।

जानकारी के मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, तीन साल पहले वन विभाग की परीक्षा की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कोचिंग सेंटर में मानवेंद्र मारकंडे से हुई थी। दोनों ही भिलाई के रहने वाले थे और बिलासपुर में रहकर वन अधिकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस दौरान मानवेंद्र ने युवती को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच मानवेंद्र का सलेक्शन वन विभाग के एसडीओ के पद पर हो गया। नौकरी लगने के बाद अब वो पीड़िता से दूरी बनाने लगा और शादी करने से इनकार भी करने लगा था। पीड़िता जब उसको काॅल करती तो वो काॅल भी नहीं उठाता था।
इस बात से दूखी पीड़िता ने गुरूवार को सरकंडा थाने में आरोपी मानवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल मानवेंद्र ट्रेनिंग के लिए असम में है। इधर पुलिस आरोपी से संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है।

Tags:    

Similar News