Yogini Ekadashi 2024 Phool aur Bhog : भगवान विष्णु को प्रसन्न करने चढ़ाये ये फुल और लगाएं इनका भोग

इस साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2024) 2 जुलाई, 2024 को मनाई जाएगी। इस मौके पर आइये जानते है की भगवान विष्णु को किस चीज का भोग लगाएं और क्या फूल चढ़ाये.

Update: 2024-07-01 09:45 GMT

Yogini Ekadashi 2024 phool aur bhog : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह शुभ दिन पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी  (Yogini Ekadashi 2024) 2 जुलाई, 2024 को मनाई जाएगी।

इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से जातक के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।

इस मौके पर आइये जानते है की भगवान विष्णु को किस चीज का भोग लगाएं और क्या फूल चढ़ाये जिससे विष्णु जी को प्रसन्न किया जा सके. 

विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये फूल




कमल का पुष्प

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कमल का पुष्प चढ़ाना अति शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल और आसन है। वहीं, जो लोग इस शुभ तिथि पर श्री हरि को यह पुष्प चढ़ाते हैं, उन्हें धन की स्वामिनी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में शुभता आती है।

गेंदा का पुष्प

एकादशी तिथि पर श्री हरि को गेंदे का फूल अवश्य चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री हरि को एकादशी के दिन गेंदे का फूल चढ़ाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके साथ ही परिवार की उन्नति होती है।

कदंब का पुष्प

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कदंब का फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि इसमें राधा रानी और श्रीकृष्ण का वास होता है। ऐसे में जो जातक इस शुभ तिथि पर श्री नारायण को कदंब का फूल चढ़ाते हैं, उनका जीवन मंगल कार्यों से परिपूर्ण होता है। साथ ही उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसके अलावा दांपत्य जीवन भी सुखी रहता है।

योगिनी एकादशी के भोग (Yogini Ekadashi Ke Bhog)


  • भगवान विष्णु को पंचामृत प्रिय है। योगिनी एकादशी पर पूजा के अंत में प्रभु को पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और श्री हरि प्रसन्न होते हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं और इंसान को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • इसके अलावा भोग के लिए खीर भी बना सकते हैं। इसका भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और इंसान को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।
  • भगवान विष्णु को केला प्रिय है। प्रभु को केला का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि भोग में केला शामिल करने से धन से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही कुंडली में से गुरु दोष का असर खत्म होता है।
  • योगिनी एकादशी पर विष्णु जी को दूध और दही अर्पित करें। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • विष्णु जी को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें। इससे एकदशी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
Full View

भोग मंत्र

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ यह है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका ही दिया हुआ है। जो आपको ही समर्पित कर रहे हैं। कृपा करके मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।



Tags:    

Similar News