sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए व्रत नियम

Vrat Me Kya Khaye Kya Na Khaye: सावन के महीने को बड़ा ही पावन और पवित्र माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना (Sawan Ka Mahina) भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) को समर्पित है। ऐसे में कई श्रद्धालु खासकर महिलाएं सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखकर पूजा-पाठ कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करती है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में उठ रहा होगा कि व्रत नियम (Vrat Niyam) क्या है और व्रत के दौरान क्या खाएं (Vrat Me Kya Khaye) और क्या न खाएं (Vrat Me Kya Na Khaye) तो चलिए जानते हैं।

Update: 2025-06-30 07:06 GMT

Vrat Me Kya Khaye Kya Na Khaye: सावन के महीने को बड़ा ही पावन और पवित्र माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना (Sawan Ka Mahina) भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) को समर्पित है। ऐसे में कई श्रद्धालु खासकर महिलाएं सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखकर पूजा-पाठ कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करती है। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरु हो रहा है जोकि 9 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार चार सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में उठ रहा होगा कि व्रत नियम (Vrat Niyam) क्या है और व्रत के दौरान क्या खाएं (Vrat Me Kya Khaye) और क्या न खाएं (Vrat Me Kya Na Khaye) तो चलिए जानते हैं। 

सावन सोमवार का व्रत नियम

अगर आप भी सावन में व्रत (Sawan Somwar Vrat) शुरु करने जा रहे हैं तो सबसे पहले भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) के सामने व्रत का संकल्प लें और ब्रह्माचर्य का पालन करें। साथ ही तन और मन से सात्विक रहने की कोशिश करें और किसी तरह के वाद-विवाद के साथ ही झूठ बोलने से बचें। जब तक आप  ब्रह्माचर्य और तन-मन से सात्विक नहीं होंगे तब तक आपके व्रत का फल आपको नहीं मिलेगा। इसी के साथ ही आप पूरे विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करें। 

व्रत के दौरान क्या खाएं 

अगर आपने भी सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखा है या सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखने की सोच रहे तो मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इस दौरान क्या खाएं (Vrat Me Kya Khaye)? तो बता दें कि आप सावन सोमवार के व्रत के दौरान खिचड़ी, फल, दूध से बनी चीजें और फलाहार खा सकते हैं। 

खिचड़ी

सावन सोमवार के व्रत के दौरान अगर आप तला और भूना खाना खाते हैं तो आपको एसिडिटी और पेट से जुड़ी जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप खिचड़ी खा सकते हैं। खिचड़ी खाने से न सिर्फ ऊर्जा मिलती है बल्कि इससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है और पाचन में सुधार भी करता है।    

फल 

अगर आप सावन सोमवार या फिर अन्य व्रत रखा है तो फल खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। व्रत के दौरान आप केला, सेब , तरबूज, अनार और नारियल जैसे फलों खा सकते हैं। इससे न सिर्फ शरीर में पानी की कमी दूर होगी बल्कि खून की कमी भी दूर होगी।

सेंधा नमक 

सेंधा नमक को साधारण नमक की तुलना में ज्यादा शिद्ध माना गया है। ऐसे में अगर आप भी व्रत रख रहे हैं या व्रत रखा है तो साधारण नमक की जगह पर सेंधा नमक खा सकते हैं।  

अदरक की चाय

अदरक में कई ऐसे औषधीक गुण होते हैं जो न सिर्फ शरीर में सूजन और तनाव को दूर करता है, बल्कि पाचन प्रक्रिया में सहायक भी होता है। ऐसे में आप व्रत के दौरान अदरक की चाय पी सकते हैं। 

व्रत के दौरान क्या न खाएं 

अगर आपने भी सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखा है या सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखने की सोच रहे तो मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इस दौरान क्या न खाएं (Vrat Me Kya Na Khaye)? तो बता दें कि आपको इस दौरान अनाज यानी की चावल और गेंहू, तामसिक आहार जैसे मांस, मछली, अंडा या फिर बासी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे आपका व्रत टूट सकता है। 

तला भूना खाना 

व्रत के दौरान भूलकर भी तला और भूना खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे न स्वास्थ्य संबंधित समस्या जैसे, एसिडिटी, अपच या फिर पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

अनाज

 व्रत के समय भूलकर भी अनाज जैसे चावल-गेंहूं नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अनाज खाने से व्रत टूट जाता है। 

तामसिक आहार

व्रत के दौरान भूलकर भी  तामसिक आहार जैसे मांस, मछली, अंडा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में व्रत के दौरान तामसिक आहार को अशुभ माना जाता है। 

 

Tags:    

Similar News