Vastu Tips: इन बातों का जरूर करें पालन, घर का वास्तु रहेंगा बढ़िया, आएगी खुशहाली आपके दरवाजे

Vastu Tips:घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि चाहते हैं, तो आपको वास्तु शास्त्र द्वारा बताए गए नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।

Update: 2024-04-25 05:30 GMT

Vastu Tips: घर में रखी सभी चीजों के शुभ-अशुभ फल देती है, ऐसा वास्तु कहता है। क्योंकि इनका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार किए गए कार्य शुभ और मंगलमयी परिणाम देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण स्वयं वास्तु का ज्ञान रखते थे। युधिष्ठिर के राज्याभिषेक के समय श्रीकृष्ण ने उन्हें राज्य और घर की सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के उपाय बताए थे। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण की बताई हुई कौन सी वह बातें हैं या चीजें हैं जिनको अपनाकर हम अपने घर के वास्तुदोष दूर कर वहां सुख-शांति ला सकते हैं।

ये चीजें रोज करें इस्तेमाल  रहेंगे हरदम खुश

इन चीजों से घर में आएगी खुशहाली जानिए किन- बातों से वास्तु रहेंगा अच्छा...

वास्तु के अनुसार आप अपने घर की नेगेविटी दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में चंदन का पेड़ लगाएं। अगर घर में चन्दन का पेड़ लगा हो तो घर में कभी वास्तु दोष नहीं होता है और परिवार भी रोगमुक्त रहता है। यदि ऐसा सम्भव नहीं है तो घर में शुद्ध चंदन की लकड़ी रखें। इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। श्रीकृष्ण ने बताया कि चन्दन रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है वहीं चन्दन बुरी शक्तियों से रक्षा करता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि घर में गाय का देसी घी रखने से पवित्रता और सम्पन्नता आती है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि जहां पर घी का दीपक जलता है, वहां भगवान स्वयं उस स्थान पर उपस्थित रहते हैं और वहां पर मांगी गई मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। इसके अलावा जिस घर में गाय के घी का दीपक जलाया जाता है वहां मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होकर जीवन में सुख-समृद्धि, आयु, आरोग्य और सुखमय जीवन में वृद्धि होती। गाय के घी का दीपक जलाने से आसपास का वातावरण रोगाणु मुक्त होकर शुद्ध हो जाता है।

श्रीकृष्ण के अनुसार घर में शहद का रखना बहुत शुभ माना जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है जो न सिर्फ आपकी आत्मा को शुद्ध करता है, बल्कि इससे घर का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। यही कारण है कि पूजा-पाठ में शहद का इस्तेमाल सर्वोपरि माना गया है। शहद का प्रतिदिन सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि जहां पर जल साफ-स्वच्छ हो और जल भंडारण की दिशा सही हो, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। वास्तु में इस दिशा को ईश्वर की दिशा माना गया है।

शास्त्रों में मां सरस्वती को वीणा वादिनी, ज्ञान और बुद्धि की देवी कहा गया है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि जिस घर में वीणा होती है। वहां सुख-समृद्धि का सदैव वास होता है। घर में रखी वीणा परिवार के लोगों को विवेक प्रदान करती है। मां सरस्वती का पूजन व्यक्ति को निर्धनता से दूर रखता है, उसकी बुद्धि को शुद्ध रखता है। इसलिए कमल पर विराजमान मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति घर में जरूर रखें।

Tags:    

Similar News