Ram navami 2026: राम नवमी जाने कब है, 26 को या 27 को , मुहूर्त और पूजा का समय
Ram navami 2026: बिलासपुर। साल 2026 में राम नवमी का पावन पर्व 26 मार्च गुरुवार को मनाया जाएगा। नवमी तिथि 26 मार्च की दोपहर से शुरू हो कर 27 तक रहेगी।
Ram navami 2026: बिलासपुर। साल 2026 में राम नवमी का पावन पर्व 26 मार्च गुरुवार को मनाया जाएगा। नवमी तिथि 26 मार्च की दोपहर से शुरू हो कर 27 तक रहेगी। चूँकि भगवान श्री राम का जन्म दोपहर (मध्याह्न) के समय हुआ था, इसलिए शास्त्रों के अनुसार जिस दिन नवमी तिथि दोपहर के समय होती है, उसी दिन राम जन्मोत्सव मनाना श्रेष्ठ माना जाता है। भगवान का जन्मोत्सव दोपहर को मनाया जाता है इसलिए 26 की दोपहर को मुहूर्त मिलने से 26 को जन्मोत्सव मनाया जायेगा।
जानें मुहूर्त
2026 की राम नवमी के लिएजाने पूजा का मुहूर्त और समय
- राम नवमी 2026: राम नवमी तिथि: 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को मानेगी।
- नवमी तिथि 26 मार्च 2026 की सुबह 11:48 बजे से शुरू होगी और
- नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी।
- पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (मध्याह्न): सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।भगवान राम का जन्म क्षण: दोपहर 12:27 बजे तक होगा।
इस मुहूर्त में पूजा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, मध्याह्न काल (दोपहर का समय) राम नवमी की पूजा के लिए फलदायी होता है। मान्यता है कि इस 2 घंटे 27 मिनट की अवधि के दौरान की गई पूजा से जातक को सुख, शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
पूजा विधि और विशेष उपाय
- व्रत और स्नान: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
- कलश स्थापना: यदि आपने चैत्र नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो नवमी के दिन विधि-विधान से हवन और कन्या पूजन करें।
- राम जन्मोत्सव: दोपहर 12:27 बजे : भगवान राम की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक करें, उन्हें पीले वस्त्र और फूल अर्पित करें।
इस दिन करे पाठ
इस दिन रामचरितमानस या राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
दान: नवमी के दिन गुड़, घी या अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।