Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : दिव्य भस्म से महके बाबा महाकाल, आज सुबह का मनमोहक स्वरूप देख निहाल हुए भक्त

Mahakal Bhasm Aarti Live : आज सुबह जब मंदिर के पट खुले तो जय भोलेनाथ और हर हर महादेव के जयकारो से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा

Update: 2026-01-09 01:31 GMT

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : दिव्य भस्म से महके बाबा महाकाल, आज सुबह का मनमोहक स्वरूप देख निहाल हुए भक्त

Mahakal Bhasm Aarti Live 9 january 2026 : उज्जैन : 9 जनवरी : आज शुक्रवार सुबह उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों को बाबा भोलेनाथ के मनमोहक स्वरुप के दर्शन हुए। आज सुबह जब मंदिर के पट खुले तो जय भोलेनाथ और हर हर महादेव के जयकारो से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, जब बाबा की भस्म आरती शुरू हुई तो श्रद्धालु भोलेनाथ की एक झलक पाने आतुर हो उठे। भक्तगण आधी रात से ही लंबी लाईनों में लगे थे, सभी श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दिए

Mahakal Bhasm Aarti Live 9 january 2026 : जब तडके 4 बजे मंदिर का दरवाजा खुला

जब तडके 4 बजे बाबा महाकाल मदिर के कपाट खुले। तो आज बाबा भोलेनाथ का स्वरुप देख सभी भक्त गण भाव विभोर हो उठे क्योकि आज बाबा का जो शृंगार था मन मोह लेने वाला रहा उनकी माथे पर त्रिपुंड चमक रहा था, पूरा शरीर में पवित्र चन्दन का लेप और फूलो से सजा हुआ था जिसे देख मानो ऐसा लग रहा था की बाबा खुद वहा प्रगट हो गए हो उनकी आँखों में मानो भक्तो के लिए अपार प्रेम झलक रहा था

Full View

हर हर महादेव और जय महाकाल की गूंज

इसके बाद पूरे मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल, और हर हर महादेव के जयकारो से गूंज उठा। ऐसा लग रहा था जैसे पूरा उज्जैन नगरी शिवमय हो गया इस वातावरण से पूरा मंदिर परिसर एक अलग ही उमंग में नजर आया बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद भी भक्तों के दर्शन का सिलसिला दिनभर जारी रहता हैं। उज्जैन महाकाल मंदिर में पूरे दिन भर में 6 प्रकार की आरतियाँ होती है, जिसमें भस्म आरती सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं और सुबह से ही महाकाल की आरती का लाभ उठाते हैं। मानो जैसे जीवन सफल हो गया

उज्जैन महाकाल मंदिर की एक खास बात

बाबा भोलेनाथ पर चढ़ाई जाने वाली कपिला गया के गोबर से बने कंडे और पीपल, पलाश, बड़, अमलतास और बेर के पेड़ की लकड़ियों को जलाकर तैयार की जाने वाली भस्म को एक हलकी सफ़ेद सूती कपड़े में बांधा जाता है और उसे शिवलिंग पर हलके हाथो से बिखेरा दिया जाता है। यहाँ की मान्यता है की महाकाल के दर्शन करने के बाद यहाँ जूना महाकाल के दर्शन जरूर करने चाहिए। इनकी दर्शन बिमा महाकाल दर्शन अधुरा माना जाता हैं भोलेनाथ की भस्म आरती दो घंटे तक की जाती है इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। साथ ही, आरती के दौरान ही भोलेनाथ का मनमोहक शृंगार भी किया जाता है।

भक्तो के लिए दर्शन वयवस्था

उज्जैन महाकाल मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर ट्रस्ट के तरफ से पहले से काफी सुविधा और भी आसन बना दिया गया हैं सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से होते हुए मानसरोवर गेट के जरिए एंट्री दी जाती हैं जहाँ कतारों में पंखे, पानी और बैठने की भी खास व्यवस्था है।अगर जल्दी दर्शन करना चाहते हैं तो 250 रुपये की रसीद लेकर अलग रास्ते से एंट्री मिलता हैं भस्म आरती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एडवांस बुकिंग जरुरी हैं जो रोज सुबह होती हैं अगर आप भी भोलेनाथ का दर्शन करना चाहते हैं तो आने से पहले मंदिर के नियम आदि को जरुर जान ले ताकि आपको कोई असुविधा न हो, जय महाकाल 

Tags:    

Similar News