Mahakal Bhasm Aarti Live Today 27 January 2026 : उज्जैन से लाइव : पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, आप भी यहाँ करें दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 27 January 2026 : माघ महिना शुक्ल पक्ष की नवमी तिथी दिन मंगलवार है रोज की तरह आज भी उज्जैन महाकाल के दरबार में लाखों भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है श्रद्धालु आधी रात से ही लंबी लंबी कतारों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लग जाते है

Update: 2026-01-27 02:29 GMT

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 27 January 2026 : उज्जैन से लाइव : पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, आप भी यहाँ करें दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 27 January 2026 : उज्जैन : माघ महिना शुक्ल पक्ष की नवमी तिथी दिन मंगलवार है रोज की तरह आज भी उज्जैन महाकाल के दरबार में लाखों भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है श्रद्धालु आधी रात से ही लंबी लंबी कतारों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लग जाते है आज सुबह जब मंदिर का दरवाजा खोला गया तो जय महाकाल के जय घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा 

Full View

श्रृंगार और भस्म आरती

महाकाल मंदिर में आज सुबह 4 बजे जब मंदिर का दरवाजा खोला गया और रोज की भांति भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया फिर भोलेनाथ को गर्म शुद्ध जल से स्नान कराया गया उसके बाद मंत्रो के उचारण के साथ भोलेनाथ का अन्भुद और अनोखा श्रृंगार किया गया उसके बाद कपूर आरती की गई उसके बाद भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फूल धतूरे का फल और बेल पत्र चढ़ाया गया और चन्दन त्रिशूल आकार का टिका लगाया गया नए वस्त्र धारण कराये गए, गले में रुद्राक्ष की माला और नाग की माला पहनाई है, उसके बाद बाबा महाकाल पर भस्म रमाया गया उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म की पोटली बनाकर भोलेनाथ पर भस्म की वर्षा की गई यह भस्म आरती 2 घंटे तक की जाती है ढोल नगाड़ो और मधुर मंत्रो से पूरा मंदिर परीसर भक्तिमय हो जाता है त्रिकालदर्शी महाकाल के दर्शन कर भक्त निहाल हो जाते है मान्यता ऐसी है की इस भस्म आरती के दौरान साक्षात् महाकाल के दर्शन होते है 

दिन भर महाकाल की सेवा

आरती का समय : सबसे पहले भस्म आरती 4 से 6 बजे तक की जाती है उसके बाद दद्योतक आरती 7:30 से 8:15 बजे तक चलती है उसके बाद भोग आरती 10:30 से 11:15 बजे तक की जाती है जिसमे मौसम के अनुसार भोलेनाथ को भोग लगाया जाता है भोग की पूरी थाल सजाई जाती है, उसके बाद शाम को संध्या आरती होती है जो 6:30 से 7:15 बजे तक की जाती है, उसके बाद अंत में शयन आरती रात 10:30 से 11:00 बजे तक की जाती है फिर दूसरे दिन तक के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए जाये है, इसी तरह दिन भर महाकाल अपने भक्तो को अलग अलग रूपों में दर्शन देते है 

मंदिर से जुड़ी जानकारी

उज्जैन महाकाल मंदिर से जुडी कोई भी जानकारी के लिए आप इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 में फोन कर सकते है, महाकाल मंदिर में दर्शन आदि की जानकारी पूजा पाठ दान आदि की जानकारी के लिए आप इन नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर फोन कर जानकारी घर बैठे पा सकते है

Tags:    

Similar News