Kesariya Khopra Pak Recipe: बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती को प्रसाद में चढ़ाएं केसरिया खोपरा पाक, माता होंगी प्रसन्न...

Kesariya Khopra Pak Recipe: वसंत पंचमी यानी मां सरस्वती की पूजा का दिन... और मां सरस्वती को पसंद हैं पीली वस्तुएं... तो आज बनाते हैं मां के भोग के लिए केसरिया खोपरा पाक, जिसके लिए न आपको मावा की ज़रूरत है और न ही घंटों की मेहनत की... और इसे बनाना भी है कितना आसान, ये खुद ही देख लीजिए।

Update: 2024-02-13 09:36 GMT

केसरिया खोपरा पाक बनाने के लिए सामग्री

  • नारियल बूरा- 2 कटोरी
  • मिल्क पाउडर -1 कटोरी
  • शक्कर- 1 कटोरी
  • दूध- 1 कटोरी
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • यलो फूड कलर- 2, 3 बूंद
  • केसर- 10-12 धागे

केसरिया खोपरा पाक ऐसे बनाएं

1. कड़ाही में दूध डालें और लो फ्लेम पर इसे गर्म करें। उबाल आने दें। अब केसर धागे डालें और शक्कर मिलाकर घुलने तक पकाएं।

2. अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। मिश्रण हल्का गाढ़ा होने लग जाए, तो फूड कलर और इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। मिश्रण हल्का ठंडा होने पर इसमें नारियल बूरा मिलाएं और लगातार चलाते हुए मिश्रण को एकसार कर लें।

3. अब मिश्रण को घी लगी प्लेट में निकाल कर फैलाएं और सेट होने दें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटें और प्रसाद लगाकर मां सरस्वती का आशीर्वाद पाएं।

Full View

Tags:    

Similar News