January 2024 Festival List: 2024 के पहले महीना में कौन कौन से त्योहार पड़ रहे है, हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह का महत्व जानिए

January 2024 Festival List: 2024 के शुरु माह जनवरी की शुरुआत 1 तारीख सोमवार से हो रही है इसमें कई त्योहार पड़ रहै है और ग्रह गोचर कर रहे है, जानते है

Update: 2023-12-28 13:25 GMT

January २०२४ Festival List: 2024 का  जनवरी माह  1 तारीख सोमवार से शुरू हो रहा है जो साल 2024 का पहला माह है इसके साथ नए साल की शुरुआत हो जाती है। नया साल का पहला महीना जनवरी बहुत ही खास होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पौष माह  है।इसमें कुल 11 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 03, 06, 08 ,12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 जनवरी को ये योग है। ऐसे में जनवरी माह में कई त्योहार पड़ रहे हैं। जनवरी की शुरुआत में 7 जनवरी को सफला एकादशी 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा। इस महीने लोहड़ी, मकर संक्रांति, सफला एकादशी, पोंगल, सकट चौथ आदि का व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जानें नए साल 2024 के पहले माह यानी जनवरी में पड़ने वाले सभी त्योहार...

जनवरी 2024 में कौन-कौन से त्योहार आएंगे..

3 जनवरी, बुधवार- मासिक अष्टमी
4 जनवरी, गुरुवार- कालाष्टमी

7 जनवरी, रविवार- सफला एकादशी
9 जनवरी, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या, दर्श अमावस्या, हनुमान जयंती (तमिल)

12 जनवरी, शुक्रवार- स्वामी विवेकानंद जयंती, चंद्र दर्शन

13 जनवरी, शनिवार- लोहड़ी

14 जनवरी, रविवार- विनायक चतुर्थी

15 जनवरी, सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी

16 जनवरी, मंगलवार- माघ बिहु, स्कंद षष्ठी

17 जनवरी, बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती

18 जनवरी, गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी, शाकम्भरी उत्सव आरंभ

21 जनवरी, रविवार – पौष पुत्रदा एकादशी

22 जनवरी, सोमवार- कूर्म द्वादशी

23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, शाकम्भरी पूर्णिमा

26 जनवरी, शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ

29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ

ये ग्रह करेंगे गोचर..

2 जनवरी 2024, मंगलवार- बुध का वृश्चिक राशि में मार्गी

15 जनवरी 2024, सोमवार- सूर्य का मकर राशि में प्रवेश

16 जनवरी 2024, मंगलवार- मंगल का धनु राशि में उदय

18 जनवरी 2024, गुरुवार- शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

हिंदू धर्म में पौष माह का विशेष महत्न है। इस पूरे मास भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस महीने में पितरों का पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ सौभाग्य आता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है।

Tags:    

Similar News