Hanuman Jayanti : इन राशि के जातकों को मिलेगा काफी हद तक लाभ, राशि अनुसार करें विशेष मन्त्रों का जप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की पहली हनुमान जयंती 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी होने वाली है। इन राशि के जातकों को काफी हद तक लाभ मिलेगा. हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ मंत्रों का जाप करने से आपकी समस्याओं का निवारण भी हो सकता है।

Update: 2024-04-19 10:51 GMT

हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन वीर हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि बजरंगबली की पूजा- अर्चना करने से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की पहली हनुमान जयंती 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी होने वाली है। इन राशि के जातकों को काफी हद तक लाभ मिलेगा,  वहीँ इस दौरान हनुमान भक्त प्रभु को उनकी प्रिय चीजों को भेंट करते हैं। साथ ही पूरे विधि विधान से बजरंगबली की पूजा करते हैं। इस दिन पूजा विधि का खास ध्यान दिया जाता है। तो वहीं हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ मंत्रों का जाप करने से आपकी समस्याओं का निवारण भी हो सकता है।

  1. हनुमान जयंती का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत फलदायी होने वाला है। इस दिन इन्हें हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। माना जा रहा है कि इनके लिए हनुमान जन्मोत्सव पर नए काम की शुरुआत करना बेहद शुभ होगा। हालांकि किसी भी कार्य से पहले बड़ों की सलाह लें और उत्साह में गलत निर्णय लेने से बचें।
  2. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी हनुमान जयंती का दिन बहुत अच्छा माना जा रहा है। इनके लिए यह दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि इनका स्वामी ग्रह मंगल हैं और हनुमान जी का संबंध भी इस ग्रह और दिन से है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों की आमदनी दिन-दोगुनी रात-चौगुनी बढ़ेगी। इसके साथ ही नए मकान और वाहन लेने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
  3. कुंभ राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती का दिन काफी शानदार रहेगा। इसका शुभ दिन का असर इनके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। माना जा रहा है हनुमान जी की कृपा से इनका दांपत्य जीवन सुखी होगा। नई जॉब की तलाश पूरी होगी। साथ ही विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। ऐसे में अपने साथी को सम्मान दें और उनकी बातों को समझें।


हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ मंत्रों का जाप करने से आपकी समस्याओं का निवारण भी हो सकता है। आप अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए।



मेष एवं वृश्चिक

मेष राशि और वृश्चिक राशि वालों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इन राशि के जातको को 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा इस मंत्र का भी जाप करें।

'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥'


वृष और तुला

वृषभ राशि और तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातकों को नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए।

'ॐ हं हनुमते नम:।'


मिथुन और कन्या

मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आप संकट से मुक्ति पाने के लिए नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।

''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।

सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥''


कर्क

कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। आप इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।'


सिंह

इस राशि के जातकों को नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र से संकटों से बचाव होता है।

'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।'


धनु एवं मीन

धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातकों को परेशानियों से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

'ॐ हं हनुमते नमः।'


मकर और कुंभ

मकर और कुंभ राशि के जातकों के स्वामी शनि देव है। इन्हें नीचे दिए मंत्र का जाप करना चाहिए।

'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।'

Tags:    

Similar News