Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, नहीं तो शनि देव हो जाएंगे नाराज, बिगड़ सकती है आपके ग्रहों की दशा
Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन सोने-चांदी की वस्तुओं को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में सभी आभूषणों की खरीदी पर ज्यादा जोर देते है, लेकिन क्या आपको पता है की इस साल धनतेरस के दिन शनिवार भी पड़ रहा है, तो ऐसे में ये दिन शनिदेव का भी प्रिय हो जाता है।
NPG FILE PHOTO
Dhanteras vastu tips : इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को शनिवार के दिन पड़ रहा है। वैसे तो धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, लेकिन जब ये पर्व शनिवार को आए, तो कुछ चीजों की खरीदारी से बचना ही समझदारी है। ऐसा माना जाता है कि, इन चीजों को खरीदने से शनि देव नाराज़ हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं किन चीजों से दूरी बनाना है।
खाली बर्तन न लाएं घर: अगर आप मटका, कलश या कोई भी पात्र खरीद रहे हैं, तो उसे खाली घर न लाएं। उसमें कुछ मिठाई या धनिया डालकर ही घर लाएं, तभी वह शुभ माना जाएगा।
लोहे की चीजों से करें परहेज़: लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है। इस दिन लोहे के बर्तन, औज़ार या कोई भी लोहे की चीज़ खरीदना टालें। अगर बहुत ज़रूरी हो, तो सिर्फ बुकिंग करें और सामान अगले दिन घर लाएं।
चमड़े का सामान न खरीदें: चमड़ा भी शनि ग्रह से जुड़ा होता है। इस दिन चमड़े के जूते, बेल्ट या बैग जैसी चीजें खरीदने से बचें। इससे शनि की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है।
काले रंग की चीजें न खरीदें: शनिवार को काले रंग की चीजें खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। इस बार धनतेरस शनिवार को है, इसलिए काले कपड़े या अन्य काली चीज़ें न खरीदें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
सरसों का तेल न खरीदें: आपको बता दें कि शनिवार के धनतेरस का संयोग हो तो सरसों का तेल खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे शनि ग्रह की दशा बिगड़ सकती है। लेकिन आप चाहें तो सरसों के तेल का दान कर सकते हैं, जो पुण्य का काम माना जाता है।