Chhattisgarh News: जनता को अयोध्या धाम में रामलला का दर्शन कराने वाला छत्तीसगढ़ देश पहला राज्य, पढ़िये क्या कहते हैं तीर्थ यात्री...

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मानस की इन पंक्तियों के अनुरूप श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के निरंतर आदर्शों से सीख लेते हुए राज्य के नागरिक तथा तंत्र एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें, इसके लिए श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की गई। मुख्यमंत्री साय ने रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Update: 2024-03-05 12:57 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। ‘‘रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘‘, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मानस की इन पंक्तियों के अनुरूप श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के निरंतर आदर्शों से सीख लेते हुए राज्य के नागरिक तथा तंत्र एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें, इसके लिए श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की गई। मुख्यमंत्री साय ने श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 850 राम भक्तों की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय श्रीरामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन करायेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए गौरवशाली है कि छत्तीसगढ़ की जनता श्रीरामलला के दर्शन के लिए जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी सरकार बनने पर श्री रामलला दर्शन योजना का वादा किया था, उसे पूरा करते हुए आज छत्त्तीसगढ़ से अयोध्या पहली ट्रेन रवाना हुई है। आने वाले दिनों में रायपुर के साथ रायपुर के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ से भी ट्रेन अयोध्या के लिए चलेगी। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यह विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सप्ताह में एक बार अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अयोध्या के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करायी जायेगी। छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां की जनता को सरकारी खर्च पर श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। स्टेशन का पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज उठा। यह गूंज ट्रेन के जाने के बाद काफी समय तक उठती रही। गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।

ग्राम कोपरा के निवासी चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।

तिल्दा ब्लॉक से पहली बार अयोध्या जा रही झांसी वर्मा तिल्दा ने कहा कि अयोध्या धाम जाने के लिए वह बहुत खुश और उत्साहित हैं। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम लला के दर्शन का सौभाग्य जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिया गया है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

स्पेशल ट्रेन से तिल्दा-नेवरा से भगवान रामलला के दर्शन करने अपनी पत्नी देवकी वर्मा के साथ अयोध्या जा रहे तुलसी राम वर्मा ने बताया कि अयोध्या में जब भगवान राम लला झोपड़ी में रहते थे, तब उनके दर्शन किये थे। हमारा सौभाग्य है कि अब तीर्थयात्रा में अयोध्या धाम जाने का फिर अवसर मिला है। उन्होंने योजना के माध्यम से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आभार जताया।

तिल्दा ब्लॉक की सिंधु लता वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए भेजने के लिए धन्यवाद देते हुए व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि हर किसी को यह मौका मिलना चाहिए। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम चांपा के तुलाराम ने राम लला के दर्शन के लिए भेजने के लिए राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे।

इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए गरियाबंद जिले के देवभोग निवासी 60 वर्षीय लालधर यादव, तुलसी राम यादव, सुनाधर यादव, मकरन नायक और 60 वर्षीय चाम्पर नेताम ने बताया कि प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार दर्शन करने जा रहे हैं। मन में एक अलग खुशी महसूस हो रही है।

गरियाबंद जिले के 60 वर्षीय फूलकुंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रशासन ने गरियाबंद जिले से रायपुर स्टेशन तक लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। हमारे गांव से और भी साथी लोग भी बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने एक साथ ट्रेन में जा रहे हैं।

गरियाबंद जिले के गांव हरदीभाठा के 70 वर्षीय सोनबाई और उषा बाई पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था, साफ सुथरा ट्रेन, नाश्ता भोजन की भी उत्तम व्यस्था की गई है। रायपुर जिले के आरंग निवासी 60 वर्षीय नंदलाल, सकरी गांव के 62 वर्षीय छन्नूलाल साहू, 60 वर्षीय मस्तराम ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए मन बहुत उत्सुक है। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उम्र के इस पड़ाव में तीर्थ यात्रा करने का मन सभी का रहता है। किंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यात्रा नहीं कर पाते है। ऐसे परिवारों के बुजुर्गों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए सकरी गांव की 62 वर्षीय जानकी बाई और अकोली गांव की 60 वर्षीय सोनबती साहू ने बताया कि उन्हें प्रभु श्री राम का बुलावा आया है। दर्शन करने मन उत्सुक है।

गौरतलब है कि छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां की जनता को सरकारी खर्च पर श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में रायपुर के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ से भी ट्रेन अयोध्या के लिए चलेगी। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यह विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सप्ताह में एक बार अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ से अयोध्या ले जाने के साथ वहां ठहरने, मंदिर दर्शन कराने के साथ नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भेजे जा रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News