Chandra Grahan in Holi 2024: अगर होली मनाते हैं तो हो जाएं सतर्क, 100 साल बाद फिर होली पर लौट चंद्र ग्रहण का साया, जानिए...

Chandra Grahan in Holi 2024: अगर होली मनाते हैं तो हो जाएं सतर्क, 100 साल बाद फिर होली पर लौट चंद्र ग्रहण का साया, जानिए...

Update: 2024-03-20 15:26 GMT

Chandra Grahan in Holi 2024: इस साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण और होली दोनों ही एक साथ रहेगा। यानी होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर चंद्र ग्रहण 100 साल बाद फिर से लगेगा। वही साल का यह पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो करीब 4 घंटे के आसपास तक रहेगा। नीचें जानिए चंद्रग्रहण कब से कब लगेगा...

ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। हालांकि, भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन, जब भी इस प्रकार की कोई खगोलीय घटना होती है तो उसका प्रभाव सारे ब्रह्मांड पर पड़ता है। वहीं, सभी राशियों पर भी कहीं ना कहीं इसका प्रभाव पड़ेगा। जो सभी राशियों से संबंधित जातकों पर अर्थात व्यक्तियों पर भी इसका प्रभाव निश्चित ही कुछ ना कुछ पड़ेगा।

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण:- इस वर्ष फागुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। अतः इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसलिए आप निश्चिंत होकर होली के त्योहार का आनंद ले सकते हैं और रंगों का आनंद ले सकते हैं। अपने पारंपरिक तौर तरीके के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं। होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को इस वर्ष अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों और उनके शहरों में देखा जा सकेगा। होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव निश्चित ही पड़ेगा। लेकिन, कुछ जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। जैसे मिथुन, मकर, सिंह और धनु इन जातकों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव होगा। अन्य जातकों को इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पाने के लिए श्री हरि विष्णु का जाप करना होगा, महादेव का जाप करना होगा और चंदेश्वर अर्थात चंद्र के बीज मंत्र का जाप करना होगा। इससे उन सभी जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। वैसे भी, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है और इस रात में जप, तप, ध्यान, भजन इत्यादि करने से व्यक्ति के जीवन में सदैव मंगल होता है।

Tags:    

Similar News