Chaitra Navratri : घोड़े पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा, जानें क्या होगा समाज और देश-दुनिया पर इसका असर

इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और कहा जाता है कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे देश-दुनिया में कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।

Update: 2024-04-05 09:59 GMT

इस बार 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो कि 17 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही पावन माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, लेकिन इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन की सवारी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है।

दरअसल इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और कहा जाता है कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे देश-दुनिया में कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। 

देवी भागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के दौरान वाहन का विशेष महत्व होता है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो रही है और जब नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से होती है तो माता का वाहन घोड़ा होता है। घोड़े पर सवार होकर माता रानी का धरती पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है। इससे कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।




नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े पर होता है तो समाज में अस्थिरता, तनाव अचानक बड़ी दुर्घटना, भूकंप चक्रवात, सत्ता परिवर्तन, युद्ध आदि की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।


घोड़े पर माता का आगमन शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस नवरात्रि में माता की पूजा क्षमा प्रार्थना के साथ करें। पूरे दिन विधिवत पूजा करने के बाद क्षमा प्रार्थना करने से माता प्रसन्न होंगी और शुभ फल देंगी।

Tags:    

Similar News