Vishw ke sabse kam umra ki maa: 5 साल की बच्ची बनी मां, पिता कौन?आज भी है रहस्य, पढ़िए सबसे कम उम्र की महिला के बारे में....

Vishw ke sabse kam umra ki maa: बच्चियों में हमेशा पाया गया है कि उनमें गर्भधारण करने की क्षमता 18 से 20 साल में आती है अर्थात 20 वर्ष की आयु के बाद उनमें एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने की ताकत विकसित होती है। परंतु आज हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताने वाले है जो सिर्फ 5 साल की उम्र में मां बन गई थी। यह कोई कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। इसके वजह से ही इस बच्ची को विश्व की सबसे कम उम्र की मां कहते है। आइए जानते है कि कैसे इस 5 साल की बच्ची ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।

Update: 2025-11-29 10:26 GMT

Vishw ke sabse kam umra ki maa: बच्चियों में हमेशा पाया गया है कि उनमें गर्भधारण करने की क्षमता 18 से 20 साल में आती है अर्थात 20 वर्ष की आयु के बाद उनमें एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने की ताकत विकसित होती है। परंतु आज हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताने वाले है जो सिर्फ 5 साल की उम्र में मां बन गई थी। यह कोई कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। इसके वजह से ही इस बच्ची को विश्व की सबसे कम उम्र की मां कहते है। आइए जानते है कि कैसे इस 5 साल की बच्ची ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।

बात है 1939 की जब पूरे यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा था। इसी समय दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे चिकित्सा विज्ञान को हिलाकर रख दिया। यह घटना आज तक साइंटिस्टों के लिए एक अज्ञात पहेली बना हुआ है। यह कहानी है लीना मार्सेला मेडिना (Lina Marcela Medina) नाम की उस नन्ही बच्ची की जिसने मात्र 5 साल की उम्र में मां बनकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

लीना के मां बनने की शुरुआती कहानी

23 सितंबर 1933 को पेरू के टिकरापो नामक एक छोटे से गांव में लीना का जन्म हुआ था। उनके पिता टिबुरेलो मेडिना एक साधारण सुनार थे, जो आभूषणों की कारीगरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे वहीं मां विक्टोरिया लोसिया एक गृहिणी थीं। लीना अपने नौ भाई-बहनों में से एक थी। उस समय में पेरू के इन इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच लगभग शून्य थी।

लीना के पेट का आकार बढ़ना

जब लीना लगभग 5 साल की हुई, तो उसके माता-पिता ने देखा कि उसके पेट का आकार धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। उस समय के लोगों में अंधविश्वास और जादू टोना काफी प्रचलित था। गांव के लोगों ने इस स्थिति को देखकर तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक चमत्कार बताया और कहा कि यह वर्जिन मैरी या फिर सूर्य देवता का आशीर्वाद है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने इसे बुरी आत्मा या शैतान का काम माना था। इन सब बातों से परेशान होकर लीना के घरवालों ने कई जगह जाकर झाड़ फूंक करवाया परंतु लीना का पेट लगातार बढ़ता ही जा रहा था और उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।

मेडिकल जांच में खुलासा

थक हारकर लीना के पिता ने उसे पिस्को शहर के एक अस्पताल ले जाने का फैसला किया। जब डॉक्टरों ने सबसे पहले लीना को देखा तो उन्होंने भी शुरुआती जांच में यही अनुमान लगाया कि उसके पेट में कोई गंभीर ट्यूमर हो सकता है। लेकिन जब परीक्षण किया गया और जो नतीजे सामने आए उन्होंने सभी चिकित्सकों को काफी आश्चर्य में डाल दिया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 5 साल की यह नन्ही बच्ची 7 महीने की गर्भवती थी। इस बात पर डॉक्टर खुद विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

लीना ने एक बच्चे को दिया जन्म

14 मई 1939 के दिन लीना मेडिना ने एक अविश्वसनीय इतिहास रच दिया। ठीक 5 साल, 7 महीने और 21 दिन की उम्र में उसने सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन लगभग 6 पाउंड यानी करीब 2.5 किलोग्राम था। बच्चे का नाम उन डॉक्टर के सम्मान में गेरार्डो रखा गया जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने यह भी पाया कि लीना के शरीर में समय से पहले ही यौन अंगों का विकास हो चुका था, जो इससे पहले एक नामुमकिन सी लगती थी ।डॉक्टरों के एक रिपोर्ट के अनुसार लीना को एक दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति का सामना करना पड़ा था जिसे प्रीकोशस प्यूबर्टी यानी जल्दी यौवनारंभ कहते हैं। इस स्थिति में बच्चों में सामान्य से बहुत पहले यौन विकास शुरू हो जाता है।

लीना के प्रेग्नेंट होने का अनसुलझा रहस्य

इस पूरे घटना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू था कि लीना को गर्भवती किसने किया? यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है। उस समय जैसे ही यह खबर लोगो में फैली तो डॉक्टरो ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सबसे पहले लीना के पिता टिबुरेलो मेडिना को बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार किया। उन पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी ही बेटी के साथ यह अपराध किया है। लेकिन जांच के दौरान कोई ठोस सबूत या गवाह नहीं मिल सका, जिसके कारण उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Tags:    

Similar News