तुलसी के पौधे की तेजी से ग्रोथ के लिए अपनाए यह आसान घरेलू उपाय! इस नुस्खे से 5 दिन में ही दिखने लगेगा असर

Tulsi Ke paudhe ki growth Kaise badhaen: तुलसी के पौधे को लगाने के बाद लोगों को एक समस्या जरूर होती है कि उनका पौधा ज्यादा दिन नहीं टिक पाता और मर जाता है। तुलसी पौधे की समस्या को दूर करने के लिए आपकी रसोई में मौजूद केले का छिलका रामबाण उपाय है। (Tulsi Plant Growth from Banana Peel) आइए समझते हैं कि इस उपाय का इस्तेमाल कैसे करें!

Update: 2026-04-13 06:30 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Tulsi Ke paudhe ki growth Kaise badhaen: भारत के अधिकतर हिंदू परिवारों के घरों में तुलसी का पौधा स्वास्थ्य लाभ और पूजा की दृष्टि से जरुर लगाया जाता है। लोग तुलसी के पौधे को घर के आंगन में या फिर बालकनी में गमले पर लगाना पसंद करते हैं। तुलसी के पौधे को लगाने के बाद लोगों को एक समस्या जरूर होती है कि उनका पौधा ज्यादा दिन नहीं टिक पाता और मर जाता है। सही वातावरण और खाद डालने पर भी पौधा ग्रो नहीं कर पा रहा है और इसकी पत्तियां भी पीली पड़ने लगी है। तुलसी पौधे की समस्या को दूर करने के लिए आपकी रसोई में मौजूद केले का छिलका रामबाण उपाय है। (Tulsi Plant Growth from Banana Peel) आइए समझते हैं कि इस उपाय का इस्तेमाल कैसे करें!

क्यों होता है तुलसी के पत्तों का सूखना और पीला पड़ना

जब भी तुलसी के पत्ते पीले पड़ने लगे तो इसका मतलब यह है कि उसमें पोषक तत्वों की कमी हो रही है। कई बार हम पौधों में ज्यादा पानी और खाद डाल देते हैं जिसकी वजह से उनमें पोटेशियम और नाइट्रोजन की मात्रा अधिक हो जाती है और कई इनकी मात्रा कम भी हो जाती है। इसका परिणाम यह होता है कि तुलसी के पत्ते कमजोर हो जाते हैं और पीले पड़ने लगते हैं।

तुलसी के पौधों में केले के छिलके का इस्तेमाल करें

केले के छिलके एक प्राकृतिक खाद के रूप में कार्य करते हैं और जब हम इसे तुलसी के पौधे पर डालते हैं तो यह पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है और पत्तियों तक फॉस्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को पहुंचाता है। इससे तुलसी की जड़े मजबूत होती हैं और ग्रोथ अच्छे से हो पाता है।

कैसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल

अक्सर लोग आधा अधूरा ज्ञान लेकर सीधे केले को छिलके को पौधे में डाल देते हैं लेकिन यह तरीका सही नहीं है। आपको सबसे पहले केले के छिलके को धूप में अच्छी तरह सुखा लेना है। जब छलके पूरी तरह सूख कर कड़े हो जाएं फिर उसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना ले। इस तरीके से आप लंबे समय तक इस पाउडर को रख सकते हैं।

अब आपको करना यह है कि एक बर्तन में लगभग 1 लीटर पानी ले और उसमें एक चम्मच केले के छिलके वाले पाउडर को मिला दें फिर इस मिश्रण को तुलसी की जड़ों पर डालें। यह अवश्य ध्यान रखें की इसे डालने से पहले मिट्टी थोड़ी नरम होनी चाहिए जिसके लिए आप हल्के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इस तरीके को अपनाकर 5 से 7 दिन में ही आपको अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

• गिले और ताजा केले के छिलके को सीधे गमले में न डालें, इससे तुलसी के जड़ों में फंगस लगने की संभावना बढ़ जाती है।

• तुलसी के पौधे को रोजाना 3 से 4 घंटे धूप में जरूर रखें जिससे वह प्रकाश संश्लेषण की क्रिया कर सके।

• पौधे को उचित मात्रा में ही पानी दे और उसका समय-समय पर छंटाई करते रहे।

• यह घरेलू और आसान उपाय आपके तुलसी पौधे को फिर से एक नई जान दे देगा।

Tags:    

Similar News