Skin Aging : आपकी ये आदतें बना रही हैं आपको समय से पहले बूढ़ा, जाने स्किन एजिंग को थामने के कौन सी आदतें तुरंत छोड़ें और क्या अपनाएं

Skin Aging : अगर आप अपनी उम्र से 10 साल बड़ी दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी ही कुछ आदतें आपकी दुश्मन बन बैठी हैं।

Update: 2026-02-06 11:35 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

Skin Aging: अगर आप अपनी उम्र से 10 साल बड़ी दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी ही कुछ आदतें आपकी दुश्मन बन बैठी हैं। क्योंकि हमारा चेहरा हमारे शरीर के अंदर का हाल ही बताता है। गलत खानपान, कम नींद, स्किन केयर के गलत तरीके जैसी तमाम आदतें स्किन को समय से पहले बूढ़ा कर देती हैं। इसलिए आपको अपने खानपान और रुटीन में बदलाव करने की सख्त जरूरत है। आइये पहले जाने कहां हो रही है गलतियां और फिर जाने कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं।

ये आदतें तुरंत बदलें

मीठा खाने की आदत

अगर मीठी चीज़ें आपकी कमजोरी हैं तो आपकी स्किन पर समय से पहले एजिंग साइन दिखना तय है। दरअसल मीठी चीज़ें ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाती हैं जिससे 'ग्लाइकेशन' नाम x की प्रक्रिया शुरू होती है। इससे शुगर प्रोटीन से जुड़कर एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (AGEs) बनाती है। ये AGEs हमारी स्किन के कोलेजन और इलास्टिन पर हमला करते हैं और स्किन समय से पहले ढीली हो जाती है, लटकने लगती है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

गर्मी हो या सर्दी सनस्क्रीन आपको जरुर लगानी चाहिए। सनस्क्रीन ना लगाने और सन एक्सपोज़र से कोलेजन ब्रेकडाउन होता है। इससे स्किन पर एजिंग के अर्ली साइन्स दिखने लगते हैं। फाइन लाइंस, रिंकल्स और पिगमेंटेशन होता है।

जंक - फ्राइड फूड ज्यादा खाना

पिज़्ज़ा, बर्गर, समोसा कचोड़ी. चिप्स जैसी चीज़ें आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा करती हैं। इन्हें अपनी डाइट में लगभग शून्य कर दें।

स्किन एक्सफोलिएट करना

अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और यूथफुल दिखाने के लिए जरूर से ज्यादा स्क्रबिंग कर एक्सफोलिएट कर रहे हैं तो फायदा नहीं, नुकसान होगा। इससे स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है। इसलिए हफ्ते में दो बार से ज्यादा स्किन को एक्स्पोलिएट ना करें।

6 घंटे से कम सोना

लैस स्लीप मतलब स्लोअर स्किन रिकवरी। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कम से कम 7 से 8 घंटे सोना चाहिए। लेकिन अगर आप 6 घंटे से भी कम सो रहे हैं तो आप अपनी स्किन को प्रॉपर रिकवरी का टाइम ही नहीं दे रहे हैं। क्योंकि यह तो सभी जानते हैं कि सोते टाइम स्किन की रिकवरी की प्रोसेस चलती है। इसलिए कम से कम 6 घंटे की गहरी नींद जरूर लें।

हाइड्रेटेड न रहना

कम पानी पीना यानी आपनी स्किन को खुद खराब करना। इसलिए हर दिन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। यह आपकी स्किन में नमी और इलास्टिसिटी बनाकर रखेगा।

फल-सब्जियां कम लेना

आजकल के बच्चों को फल-सब्जियां खिलाना एक कठिन काम है लेकिन यही फल-सब्जियां आपकी स्किन के लिए बहुत जरूरी होती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग, हैल्दी और टाइट बना कर रखते हैं।

2. ये आदतें अपनाएं

विटामिन सी का इंटेक बढ़ाएं

अपनी स्किन को हेल्दी ग्लोइंग और टाइट बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप विटामिन सी से भरपूर चीजें ज्यादा खाएं। इसमें खट्टे फल, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली आदि शामिल है। विटामिन सी से भरपूर चीजों को कच्चा खाने की कोशिश करें या हल्का पका कर,स्टीम कर के खाएं वरना इनमें मौजूद विटामिन सी कम हो जाता है और पूरा फायदा नहीं मिलता।

नट्स और सीड्स बढ़ाएं

अपनी डाइट में नर्स और सीड्स बढ़ाएं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को यंग और हेल्दी बना कर रखते हैं।

स्टेबल ऑइल का इस्तेमाल करें

अपनी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी बनाए रखने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल कम करें. इसकी जगह घी कोकोनट ऑयल, ओलिव ऑयल का इस्तेमाल करे। ये स्टेबल फैट्स हैं और स्किन के लिए बेहतर हैं।

स्टीम्ड वेजिटेबल प्रेफर करें

स्टीम्ड और साॅटे की हुई वेजिटेबल लें, ये आपकी स्किन को यंग और हेल्दी बना कर रखेंगी।

आमंड या सोयाबीन स्मूदी लें

अल्टरनेट डे पर आमंड या सोयाबीन स्मूदी लें। लगातार 3 महीने तक ऐसा करने पर आपकी स्किन पर गजब का ग्लो दिखाई देने लगेगा।

Tags:    

Similar News