Siwa Salt Lake Egypt: मिश्र के रेगिस्तान में छिपी रहस्यमयी झील; यहां बिना कुछ किए ही अपने आप तैरने लगते हैं लोग।
Siwa Salt Lake Egypt: आज हम बात करने वाले हैं लीबिया की सीमा पर Siwa Oasis में स्थित एक खास झील के बारे में जिसे Siwa Salt Lake भी कहते है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Siwa Salt Lake Egypt: प्रकृति ने दुनिया में अनेकों रहस्यमयी जगहों का निर्माण किया है, जो लोगों के सोच से भी परे होती है। जी हां! आज हम आपको मिश्र के उस जगह के बारे में बताने वाले हैं जो आज तक लोगों से छिपा रहा है। पहले के समय में इस जगह पर जाने के लिए सामान्य सड़के नहीं हुआ करती थी लेकिन 80 के दशक में जब से यहां सड़कों का निर्माण हुआ है तब से लोगों का आना-जाना काफी बढ़ गया है। आज हम बात करने वाले हैं लीबिया की सीमा पर Siwa Oasis में स्थित एक खास झील के बारे में जिसे Siwa Salt Lake भी कहते है।
काफी खास है मिश्र का यह लेक
Siwa Oasis नाम की यह झील मिश्र के रेगिस्तानी इलाके में स्थित है। दुनिया के सबसे रहस्यमयी झीलों में इसका भी नाम आता है। इस झील की सबसे बड़ी खास बात यह है कि लोग इसमें कभी डूबते ही नहीं है। सोचो कि कोई व्यक्ति इस नदी में डूबकर मरने का प्रयास करें और वह डूब ही न पाए तो यह कितनी आश्चर्य वाली बात है। लोग यहां इसी चीज के मजे लेने आते हैं कि वे बिना किसी मेहनत के पानी की सतह पर तैरते रहते हैं।
इस झील में लोग क्यों नहीं डूबते
15 फीट से भी अधिक इस झील में नहाते वक्त लोग इसलिए नहीं डूबते क्योंकि इसका पानी बहुत ही खारा है। विज्ञान की भाषा में बात करें तो जब भी किसी झील या समुद्र का पानी बहुत अधिक खारा/नमकीन होता है तो ऐसे पानी का घनत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है और पानी द्वारा लगाए जाने वाले उत्प्लावन (buoyancy) बल की शक्ति भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि जब मनुष्य इस पानी में उतरता है तो पानी उस पर काफी ज्यादा उत्प्लावन बल लगाती है और मनुष्य डूबने के बजाय तैरता रहता है।
मिश्र के रेगिस्तान में कैसे बना यह झील
सिवा ओएसिस झील मनुष्यो द्वारा नमक खनन और भूगार्भिक प्रक्रियाओं के वजह से निर्मित हुआ है। यहां बने गड्ढों में बरसात का पानी साथ ही भूमिगत जल इकट्ठा होती है और रेगिस्तान की तपती गर्मी के वजह से यह जल बहुत ही जल्दी वाष्पीकृत भी हो जाता है बचता है तो सिर्फ नमक। इसी वजह से इसका पानी गहरे नीले रंग में दिखाई देता है जो देखने में काफी सुंदर है। इस झील में लगभग 90 से 95% तक नमक पाया जाता है जिस वजह से यहां मछली जैसे जीव नहीं पाए जाते।
इस झील में नहाने के फायदे
वैसे तो इस झील का पानी बहुत ही खारा है लेकिन इसमें नहाने के भी कई फायदे मिलते हैं जैसे कई त्वचा संबंधी बीमारियों से राहत आदि। इस झील में उतरने से पहले एक बात का जरूर ध्यान रखें की इसका पानी सीधे आपकी आंखो के अंदर न जाए पाए अन्यथा यह जलन पैदा कर सकती है।