मत फेंकिये अंडे की खाली ट्रे, ये ज़बरदस्त रीयूज़ आइडियाज़ देखकर आप चौंक जाएंगे, फौरन पुराना बचा ढूंढेंगे

Reuse Of Egg Cartons: अंडे आप ऑनलाइन मंगाएं या माॅल के ग्रोसरी स्टोर से लें,एक बढ़िया सी गत्ते की एग ट्रे में सुरक्षित आते हैं। अंडे की इस ट्रे को फेंकने के बजाय आप इसका कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Update: 2026-04-13 12:43 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Reuse Of Egg Cartons: अंडे आप ऑनलाइन मंगाएं या माॅल के ग्रोसरी स्टोर से लें,एक बढ़िया सी गत्ते की एग ट्रे में सुरक्षित आते हैं। अंडे की इस ट्रे को फेंकने के बजाय आप इसका कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इससे अपने नन्हे शैतानों के लिए स्पाइडर, फ्राॅग जैसे खिलौने बना सकते हैं या घर की छोटी-मोटी चीज़ें संभालने, स्टोर करने से लेकर हर्ब्स उगाने जैसे कामों में भी ले सकते हैं। चलिए आपको कुछ ज़बरदस्त एग ट्रे रीयूज़ आइडिया देते हैं।

खाली हो चुकी एग ट्रे को रीयूज़ करने के लिए बस थोड़ी सी जुगत लगाने की जरूरत है। फिर जो प्रोडक्ट निकल कर सामने आएगा, वो आपका दिल खुश कर देगा। चाहे आपके बच्चों को 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' का चैलेंज मिले, चाहे आप खुद ही क्रिएटिविटी पसंद करते हों, एग ट्रे आपके लिए मुफ्त का राॅ मटीरियल है। आप इससे एक से एक चीज़ें बना सकते हैं। चलिए देखते हैं कुछ ज़बरदस्त आइडियाज़ 

हर्ब्स उगाएं

एग ट्रे का इस्तेमाल आप किचन के लिए हर्ब्स उगाने में कर सकते हैं। इसकी केविटी में थोड़ी सी मिट्टी भर हर्ब्स के बीज बो दीजिए। कुछ ही दिनों में हर्ब्स उग जाएंगी। किचन डोर के पास ही टांग लें। काम के वक्त झटपट फ्रेश हर्ब्स मिल जाएंगी।


बच्चों के लिए टाॅय बनाइये

आप एग ट्रे की कटिंग कर उससे बच्चों के लिए बहुत प्यारे खिलौने बना कर उन्हें हैरान कर सकते हैं। चाहें तो हाथी बनाएं, लेडी बग, स्पाइडर या फिर फ्राॅग।



 

नट-बोल्ट सहेजें

आप छोटे-छोटे नट-बोल्ट को इसमें सहेज सकते हैं। काम के वक्त आराम से मिलेंगे।

बटन-हुक रखें

बटन और हुक जैसी छोटी-छोटी चीज़ों को सहेजने के लिए भी आप एग ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

होम डेकोर

आप एग ट्रे की कटिंग कर तरह-तरह के खूबसूरत फूल बना सकते हैं। इनकी लड़िया बना कर एक दीवार सजा सकते हैं। आप अपने आइने के चारों तरफ इन फूलों की कलात्मक डिज़ाइन बना सकते हैं।


पेपर मेशी आर्ट

अगर आपको पेपर मेशी की चीज़ें बनाना आता है तब तो आप एग ट्रे का बेहद खूबसूरती से रीयूज़ कर सकते हैं। क्योंकि एग ट्रे से बने पेपर मेशी बाउल आदि ज्यादा टिकाऊ होते हैं।

डिस्पोजेबल पेंट पैलेट बनाएं

आप खुद पेंटिंग के शौकीन हों या आपके बच्चे पेंटिंग कर रहे हों, आप इन खाली एग ट्रे का डिस्पोजेबल पेंट पैलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

बनाएं बर्ड फीडर

खाली एग ट्रे से आप चिड़ियों के लिए दाना पात्र बना सकते हैं। इस बर्ड फीडर को रस्सी आदि से मुंडेर पर टांग दें।


आइस लाॅली बनाएं

प्लास्टिक की खाली एग ट्रे में आप बच्चों के लिए यूनिक शेप की आइस लाॅली बना सकते हैं। जिसे वे बड़े चाव से खाएंगे।

Tags:    

Similar News