Homemade Skin Brightening Powder: घर पर बड़ी आसानी से बनाइये केमिकल फ्री स्किन ब्राइटनिंग पाउडर, चमक उठेगा चेहरा
Homemade Skin Brightening Powder: क्या आपको भी अपनी स्किन बहुत डल, बेजान और थकी हुई नज़र आती है और तरह-तरह की क्रीम, फाउंडेशन और ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने के बाद भी चेहरे पर ब्राइटनेस नहीं आ रही तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बड़ी आसानी से स्किन ब्राइटनिंग पाउडर बना सकते हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Homemade Skin Brightening Powder: क्या आपको भी अपनी स्किन बहुत डल, बेजान और थकी हुई नज़र आती है और तरह-तरह की क्रीम, फाउंडेशन और ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने के बाद भी चेहरे पर ब्राइटनेस नहीं आ रही तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बड़ी आसानी से स्किन ब्राइटनिंग पाउडर बना सकते हैं। यह स्किन ब्राइटनिंग पाउडर पूरी तरह से नेचुरल चीज़ों से बना है। इसे आप चेहरे के साथ पूरी बॉडी पर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन की रंगत निखरेगी। आइये जानते हैं कि घर पर केमिकल फ्री स्किन ब्राइटनिंग पाउडर बनाने का तरीका।
होममेड स्किन ब्राइटनिंग पाउडर क्या करता है?
हम आपको जो होममेड स्किन ब्राइटनिंग पाउडर बनाना बता रहे हैं, यह त्वचा की गंदगी, डेड स्किन और टैनिंग को हटाने में मदद करता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
होममेड स्किन ब्राइटनिंग पाउडर बनाने के लिए जरूरी चीजें
बेसन - 2 चम्मच
चावल का आटा-2 चम्मच
हल्दी-1/2 चम्मच
चंदन पाउडर-1 चम्मच
संतरे के छिलके का पाउडर-1 चम्मच
होममेड स्किन ब्राइटनिंग पाउडर बनाने की विधि
1. एक साफ बाउल लें।इसमें बेसन और चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं।सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका होममेड स्किन ब्राइटनिंग पाउडर तैयार है।
कैसे अप्लाई करें
अपनी ज़रूरत के अनुसार पाउडर लें। इसमें गुलाब जल या दही मिलाएं। मिक्स कर अच्छा सा पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने चेहरे या बॉडी पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद धो लें। नियमित इस्तेमाल से स्किन में प्राकृतिक चमक दिखाई देने लगती है।हफ्ते में 2–3 बार इस पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना न भूलें।