Hair Style For Chubby Girls : चेहरे का फैट छुपाना है तो ये हेयर स्टाइल्स हैं परफेक्ट
Hair Style For Chubby Girls : आइये जानते हैं चबी गर्ल्स के लिए कौन सी हेयर स्टाइल्स बेस्ट हैं और कौन सी हेयर स्टाइल उनके लिए नहीं हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Hair Style For Chubby Girls: बहुत सी गर्ल्स और लेडीज़ के साथ ये दिक्कत होती है कि उनके चेहरे पर फैट ज्यादा होता है। तो बजाय सीधी-सादी सेंटर पार्टिंग के साथ स्ट्रेट हेयर रखने की जगह उन्हें ऐसी हेयर स्टाइल चुनने चाहिए जिससे उनके चेहरे का फैट थोड़ा हाइड हो सके। तब वे बेहद खूबसूरत लगेंगी। आइये जानते हैं चबी गर्ल्स के लिए कौन सी हेयर स्टाइल्स बेस्ट हैं और कौन सी हेयर स्टाइल उनके लिए नहीं हैं।
ये हेयर स्टाइल आपके लिए सही नहीं
स्ट्रेट सेंटर पार्टिंशन, चिन लैंथ बाॅब, टाइट बन और टाइट पोनीटेल को अवाॅइड करें। स्ट्रेट हैवी बैंग्स भी आपके लिए कतई नहीं हैं। तो फिर कौन सी हेयर स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हैं, आइये जानें।
ये हेयर स्टाइल्स आप पर खूब जमेंगी
साइड पार्टिंग
आपको सेंटर पार्टी की बजाय साइट पार्टिंग को अपनाना चाहिए यह आपके फेस को स्लिम दिखाएंगी।
लेयर्स बनवाएं चिन से नीचे तक
आपको चिन से नीचे तक लेयर्स बनवाने चाहिए। आपने ऐसा हेयर कट करवाया जिसमें आपके बाल चिन तक आकर रुक जा रहे हैं तो ऐसे में आपके फेस का फैट ज्यादा दिखेगा।
साॅफ्ट कर्ल्स और वेव्स
आप शोल्डर तक सॉफ्ट कर्ल्स और वेव्स बनवा सकती हैं। इनका मूवमेंट बेहतरीन होगा और ये आपके फेस को बैलेंस्ड दिखाएंगी।
फेस फ्रेमिंग लेयर्स, फ्रिंजेस और साॅफ्ट कर्टेन बैंग्स
फेस फ्रेमिंग लेयर्स, फ्रिंजेस और साॅफ्ट कर्टेन बैंग्स आपके लिए बेहतरीन हेयरकट ऑप्शंस हैं। ये आपके चबी फेस को फ्लैटरिंग लुक देंगे यानी फेस फैट को छुपाएंगे और आपको खूबसूरत दिखाएंगे।
लूज़ पोनी टेल
टाइट पोनीटेल आपके फेस के फैट को और उभारकर दिखाती है। उसकी जगह लूज पोनीटेल विथ बबल बनवाएं। ये चबी फेस और लंबे बालों वाली लड़कियों के लिए बेहतरीन हेयर स्टाइल है।
चोटी ढीली बांधें
अगर आपको ब्रेड स्टाइल रखने की इच्छा है तो चोटी को ढीला बांधें और आगे की तरफ रखें। साथ ही थोड़े बैंग्स बनाएं।
टाइट बन की जगह लोअर लूज़ बन
अगर आपको आपके किसी ड्रेस के साथ बन वाली हेयर स्टाइल ही खूबसूरत लगती है तो बन को ऊपर और टाइट बनाने के बजाय लोअर साइड पर ढीला बनाएं। सामने बैंग्स निकालें। इससे भी फेस का फैट कम दिखेगा।