Dindyal Lado Lakshami Yojana: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे 2100 रुपए, बस करना होगा ये काम

Dindyal Lado Lakshami Yojana Ke Liye Awedan: चण्डीगढ़: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा की सैनी सरकार भी महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लाने जा रही है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कब से शुरु होगी योजना, किन्हें मिलेगा लाभ, कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन?

Update: 2025-09-13 12:10 GMT

Dindyal Lado Lakshami Yojana

Dindyal Lado Lakshami Yojana Ke Liye Awedan:  चण्डीगढ़: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा की सैनी सरकार भी महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लाने जा रही है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कब से शुरु होगी योजना, किन्हें मिलेगा लाभ, कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

पात्र महिलाओं को मिलेगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लाने जा रही है। इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर से होने जा रही है। जिसके बाद से राज्य की हर विवाहित और अविवाहित पात्र महिलाओं के खाते में 25 तारीख को 2100 रुपए आने शुरु हो जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है। 

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
  • आधार कार्ड
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक 
  • वर्तमान में खिचाया गया पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य 

पहले चरण में किन्हें मिलेगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 

जिनकी सालाना आय 1 लाख से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। 

इन्हें नहीं मिलेगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

  • जिन महिलाओं को पेंशन मिल रहा हो। 
  • 1 लाख रुपए से ज्यादा आय वाले परिवार को नहीं मिलेगा लाभ
  • जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे नहीं होंगे, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

एक परिवार की कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ

परिवार की जितनी महिलाएं पात्रता की शर्ते पूरी करती है, उन्हें हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। 

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र 

योजना के लिए उम्र 23 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य 

अविवाहिता के लिए पात्रता 

राज्य में कम से कम 15 साल की नागरिकता अनिवार्य 

विवाहिता के लिए पात्रता

पति का राज्य में 15 साल की नागरिकता अनिवार्य 

कैसे करें आवेदन 

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया के लिए अभी कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसके लिए नया पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। 

  

Tags:    

Similar News