Bag Colors You Must Try: कब तक खरीदती रहेंगी ब्लैक या ब्राउन बैग? अपने बैग कलेक्शन में शामिल कीजिए ये डिफरेंट कलर्स के बैग
Bag Colors You Must Try: आमतौर पर लेडीज़ के पास ब्लैक और ब्राउन बैग सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ डिफरेंट कलर के बैग और ये भी कि वे आपके किस कलर के आउटफिट के साथ वे बेहतर लगेंगे।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Bag Colors You Must Try: आमतौर पर लेडीज़ के पास ब्लैक और ब्राउन बैग सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। लेकिन इससे वे टाइप्ड हो जाती हैं, उनका कंप्लीट लुक बोरिंग दिखने लगता है और ये बैग उनकी पहचान जैसे हो जाते हैं। और ऐसा होना कोई अच्छी बात तो है नहीं। इसलिए आपको अपने कलेक्शन में कुछ डिफरेंट कलर्स के बैग भी रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कुछ डिफरेंट कलर के बैग और ये भी कि वे आपके किस कलर के आउटफिट के साथ वे बेहतर लगेंगे।
ब्लश पिंक कलर बैग
लेडीज़ के साथ पिंक कलर तो जुड़ा ही हुआ है और उन्हें बहुत खूबसूरत बनाता है। आजकल की बात करें तो आजकल पिंक का ब्लश शेड बहुत पसंद किया जा रहा है। आप भी अपने कलेक्शन में एक ब्लश पिंक कलर का बैग ऐड करें।
ब्लश पिंक कलर का बैग आपके नेवी ब्लू, बॉटल ग्रीन, ग्रे, प्लम और मोव कलर के ड्रैसेज़ के साथ बहुत कमाल का लगेगा।
स्काई ब्लू बैग
स्काई ब्लू कलर भी लेडीज़ का फेवरेट और सॉफ्ट कलर होता है। सूदिंग स्काई ब्लू कलर का बैग आपके रैड, लाइट ग्रे, व्हाइट और साॅफ्ट यलो कलर के आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगेगा।
बरगंडी कलर बैग
बरगंडी कलर वापस से ट्रेंड में है। आप एक बरगंडी कलर का बैग अपने कलेक्शन में जरूर रखें। ये एक क्लासिक कलर है जो हमेशा अच्छा लगता है। ये आपके किसी भी ब्लैक या व्हाइट आउटफिट के साथ बहुत जबरदस्त लगेगा। बरगंडी कलर का बैग चारकोल ग्रे, कैमल कलर, पाउडर ब्लू या पीच कलर के ड्रेस के साथ भी बहुत अच्छा लगेगा।
ऑलिव ग्रीन कलर
ऑलिव ग्रीन कलर का बैग बहुत ही खूबसूरत और हटकर लगता है। जब भी कभी आप मस्टर्ड यलो, लाइट पिंक या डार्क ग्रीन कलर की ड्रैस पहनें तो उसके साथ ऑलिव ग्रीन कलर का हैंडबैग साथ लेकर चलें। नज़रें आप पर ज़रूर टिकेंगी।
न्यूट्रल कलर बैग
आपके पास एक न्यूट्रल कलर का बैग भी होना चाहिए जो आपके किसी भी कलर के ड्रेस के साथ खूबसूरत लगेगा।साथ ही यह आपके एवरेज लुक को भी क्लासी और सोफिस्टिकेटेड बना देगा।