मशहूर एथलीट की कोरोना वायरस से मौत…

Update: 2020-04-27 16:21 GMT

नईदिल्ली 27 अप्रैल 2020. भारतीय मूल के एथलीट अमरीक सिंह की कोरोनावायरस से मौत हो गई। 89 वर्षीय अमरीक सिंह ने 22 अप्रैल को इंग्लैंड के बर्मिंघम में आखिरी सांस ली। ग्लास्गो में रहने वाले अमरीक सिंह ने अपने पूरे करियर के दौरान 600 से अधिक मेडल जीते थे। अमरीक सिंह कुछ पिछले महीने पंजाब आए थे। 26 बार लंदन मैराथन में हिस्सा लेने वाले सिंह 13 मार्च को बर्मिंघम लौटे। 12 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब हुई और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। 10 दिन यानी बाद 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई।

 

Tags:    

Similar News