चीफ सिकरेट्री को 3 महीने का एक्सटेंशन……इसी महीने खत्म हो रहा था कार्यकाल…. राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने दी अनुमति

Update: 2021-05-24 07:52 GMT

कोलकाता 24 मई 2021। पश्चिम बंगाल के चीफ सिकरेट्री को केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन मिल गया है। 31 मई को ही चीफ सिकरेट्री अलापन बंद्योपाध्याय का क्रार्यकाल समाप्त हो रहा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि चीफ सिकरेट्री का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले कार्यभार संभालते ही ममता बनर्जी ने 11 मई को केंद्र को पत्र भेजकर चीफ सिकरेट्री को एक्सटेंशन देने का अनुरोध किया था।

राज्य सरकार के अनुरोध के बाद अब उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया है। अलापन 1987 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले अलापन बंद्योपाध्याय एक अक्टूबर 2020 को पश्चिम बंगाल के चीफ सिकरेट्री बने थे, तब वो गृह सचिव थे। उन्होंने राजीव सिन्हा की जगह ली थी।

Tags:    

Similar News