प्रभारी कार्यपालन अभियंता सस्पेंड, बिना अनुबंध केे राशि का भुगतान करने का आरोप…
रायपुर 6 सितंबर 2021। पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निलबित कर दिया गया है। कार्यपालन अभियंता के खिलाफ बिना अनुबंध केे राशि का भुगतान करने और लापरवाही की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कारवाई करते हुये कार्यपालन अभियंता केआर गंगत्री को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन के दौरान अधिकारी का मुख्यालय जगदलपुर रहेगा।