महिला की रेप के बाद हत्या: दो वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का हुआ खुलासा... इस वजह से की गई थी महिला की रेप के बाद हत्या

Update: 2022-02-03 16:21 GMT

सरगुजा 3 फरवरी,2022- दो वर्ष पूर्व हुए हत्या की अनसुलझी गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। जादू टोने के शक पर कोरवा महिला की हत्या की गई थी। इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल ये पूरा मामला 1 मई 2020 का है। चिपरकाया निवासी प्रार्थी शिव नाथ साय ने थाना बतौली में आ कर शिकायत की थी कि, उसकी काकी( चाची) नधियारो कोरवा मांझा पारा में रहकर किराना दुकान चलाती थी, वो घटना वाले दिन जब दुकान गया तो देखा कि उसकी काकी का शव दुकान में तराजू के पास पड़ा हुआ था और और चेहरा गमछा से ढका हुआ था। साथ ही मृतिका के सिर से खून बह रहा था।

बतौली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद व बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

इसके बात सरगुजा रेंज आईजी अजय यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी अमित तुकाराम कांबले खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करकर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक संदेही पवन साय को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पवन ने कड़ाई से पूछताछ बताया कि, उसका नधियारो बाई के घर आना जाना था। इसी दौरान उसका नधियारो बाई से प्रेम सम्बन्ध बन गया। दो वर्ष पूर्व नधियारो बाई उसके घर दो तीन दिन तक लगातार आयी थी। जिसके बाद पवन साय की नातिन संजना बीमार पड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। आरोपी पवन साय को लगता था कि नधियारो बाई द्वारा जादू टोना की वजह से उसकी नातिन को मारा गया, जिसके बाद वह उसकी हत्या की फिराक में रहता था।

इसी बीच घटना को वह नधियारो बाई के किराना दुकान में रात 8 बजे के लगभग पहुँचा। वहां उसने मृतिका नधियारो बाई से पहले बिस्कुट मांग कर खाया, फिर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किया। शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद दुकान में रखे तराजू की बाट से नधियारो बाई के सर में वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद वहां से फरार हो गया। आरोपी के कबूलनामे के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया है।

Similar News