राष्ट्रपति चुनाव में छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

Update: 2022-07-21 18:39 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जीत गई हैं। लेकिन वोटों की गिनती के बाद इसके डिटेल आने से ये खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस समर्थित यशवंत सिन्हा को छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस विधायकों के वोट नहीं मिले हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ से सिर्फ 69 वोट ही मिले हैं, जबकि यहां कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 है। वहीं द्रौपदी मुर्मू को 21 वोट मिले हैं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की अपील की थी और उन्हें पूरा समर्थन दिया था। लेकिन छत्तीसगढ़ में दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

Similar News