Who is the next CM of CG: CG सीएम तय करने में पहली बार इतनी देर: जानिए... अब तक चुनाव परिणाम जारी होने के कितने दिन बाद हुआ सीएम का शपथ ग्रहण

Who is the next CM of CG: छत्‍तीसगढ़ सहित 4 राज्‍यों में मतगणना 3 दिसंबर को हुई, इसके साथ ही परिणाम भी उसी दिन जारी कर दिए गए है। इन 4 राज्‍यों में शामिल तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला, वहां नई सरकार बन चुकी है। इधर, छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में बीजेपी को बहुमत हासिल हुई है। यहां अभी तक सीएम का नाम तय नहीं हो पाया है।

Update: 2023-12-10 07:52 GMT

Who is the next CM of CG: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी हुए 9 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अब तक मुख्‍यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है जब मुख्‍यमंत्री का नाम तय करने में इतना वक्‍त लग गया है। इससे पहले 2018 में चुनाव परिणाम जारी होने के छह दिन बाद मुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।

वर्ष 2000 में राज्‍य बना तब अजीत जोगी प्रदेश के पहले मुख्‍यमंत्री बने। जोगी का शपथ ग्रहण राज्‍य निर्माण के दिन ही यानी 1 नवंबर 2000 को हुआ था। यह कार्यक्रम राजधानी के पुलिस परेड मैदान में हुआ था।

राज्‍य बनने के बाद पहली बार 2003 में विधानसभा का चुनाव हुआ। 4 दिसंबर 2003 को चुनाव परिणाम की घोषण हुई। बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने सरकार बनाया और 8 दिसंबर 2003 को डॉ. रमन सिंह ने पहली बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। यह कार्यक्रम भी पुलिस परेड मैदान में ही हुआ था।

2008 में हुए दूसरे विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर 2008 को जारी हुआ। भाजपा सरकार बचाने में सफल रही। परिणाम जारी होने के चौथे दिन 12 दिसंबर 2008 को डॉ. रमन सिंह ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के पद की शपथ ली।

2013 में हुए तीसरे विधानसभा चुनाव का परिणाम 9 दिसंबर 2013 को जारी हुआ। एक बार फिर भाजपा ने बहुमत हासिल किया। चुनाव परिणाम जारी होने के तीसरे दिन 12 दिसंबर 2013 को डॉ. रमन सिंह ने तीसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

चौथे विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन हुआ। 11 दिसंबर 2018 को चुनाव परिणाम घोषित किया गया। इसमें कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सत्‍ता में आई। तब सीएम पद के तीन दावेदार थे। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्‍वज साहू। मुख्‍यमंत्री का नाम तय करने रायपुर से दिल्‍ली तक बैठकों का दौर चला। 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।


Tags:    

Similar News