ट्रेन हादसा: उतरने के दौरान माँ और बेटा आये ट्रेन की चपेट में, एक की मौत, एक घायल ...इलाज कराने के लिए आये थे रायपुर
रायपुर 18 अक्टूबर 2021। रायपुर रेलवे स्टेशन में आज सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में एक यात्री का मौत हो गई है। वहीें एक बुजुर्ग महिला घायल बताई जा रही है। घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास की है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह जनशताब्दी ट्रेन रायगढ़ से रायपुर रेलवे स्टेशन मेें पहुंची थी। इस दौरान बिहार के दरभंगा निवासी सुशिल कुमार अपनी माँ के साथ ट्रेन से उतर रहे थे। इस बीच दोनों गिरकर ट्रेन के नीचे आ गये। इस हादसे में सुशिल कुमार के दोनों पैर फैक्चर हो गये और उनकी माँ को भी गंभीर चोट लगी। इधर जैसे ही जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना मिली तो दोनों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जहां पर सशील कुमार की मौत हो गई है।
वहीं इस हादसे में मृतक की माँ गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार मेकाहारा में जारी है। बताया जा रहा हैं कि, दोनों इलाज के लिए रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।